मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 जून को लाड़ली बहनों को देंगे सौगात

जबलपुर के बरगी से 1.27 करोड़ बहनों को मिलेगी 25वीं किश्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और गैस रिफिलिंग की भी राशि होगी अंतरित

Bhopal 14 June 2025

भोपाल/जबलपुर यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जून, सोमवार को जबलपुर जिले के बरगी में आयोजित एक भव्य जनकल्याण कार्यक्रम में राज्य की करोड़ों बहनों और जरूरतमंदों को आर्थिक संबल की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना, सामाजिक सुरक्षा, संबल और गैस रिफिलिंग योजनाओं की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे।

लाड़ली बहनों को मिलेगी 25वीं किश्त – 1551 करोड़ की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों को 1250 रुपए प्रति माह की 25वीं किश्त के रूप में 1551 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि अंतरित करेंगे। यह राशि सीधे लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में पहुँचेगी।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन – 56.68 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़

प्रदेशभर के 56 लाख 68 हजार वृद्धजन, दिव्यांग और विधवा हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भेजी जाएगी।

गैस रिफिलिंग सहायता- 27 लाख बहनों को 39.14 करोड़

राज्य सरकार 27 लाख से अधिक बहनों को रसोई गैस रिफिल के लिए 39.14 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी, जिससे रसोई का बोझ हल्का होगा।

संबल योजना – श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ की अनुग्रह राशि

मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत 6821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता भी देंगे, जिससे विपत्ति की घड़ी में उन्हें राहत मिल सके।

विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि-पूजन भी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। साथ ही योजनाओं के प्रमुख लाभार्थियों को मंच से हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।

मुख्य बिंदु एक नजर में:

योजना का नाम लाभार्थी अंतरित राशि
लाड़ली बहना योजना 1.27 करोड़ बहनें 1551.44 करोड़
सामाजिक सुरक्षा पेंशन 56.68 लाख हितग्राही 341 करोड़
गैस रिफिलिंग सहायता 27 लाख बहनें 39.14 करोड़
संबल योजना 6821 श्रमिक परिवार 150 करोड़

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!