आज सौंसर में हनुमान लोक का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, छिंदवाड़ा में आमसभा भी
रामेश्वरधाम सिहोरामाल में सहस्त्र चंडी महायज्ञ में होंगे शामिल, पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन आज
मोहन यादव छिंदवाड़ा दौरा
Chhindwara 25 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:- Mohan Yadav आज मोहन यादव छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह लगभग 10:45 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे, जहां से सौंसर स्थित Jam Sawali Hanuman Temple में हनुमान लोक का लोकार्पण करेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा लौटकर सिहोरामाल स्थित Rameshwar Dham Sihoramal पहुंचेंगे, जहां वे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में भाग लेंगे और दोपहर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।

महायज्ञ का आज अंतिम दिन, पूर्णाहुति के साथ होगा समापन
सिहोरामाल में 19 मार्च से जारी 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आज अंतिम दिन है। इस अवसर पर पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
महायज्ञ में अब तक लाखों श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। संतों के अनुसार यज्ञशाला की परिक्रमा करने मात्र से भी श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है।
महाकौशल में बना दुर्लभ संयोग
बताया जा रहा है कि महाकौशल क्षेत्र में वर्षों बाद ऐसा दिव्य संयोग बना है, जिसमें भगवान शिव और मां भगवती की कृपा से इतने विशाल स्तर पर सहस्त्र चंडी महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है।
इस महायज्ञ के मुख्य यजमान सांसद बंटी विवेक साहू एवं उनके परिवार के सहयोग से यह आयोजन संपन्न हो रहा है, जिससे जिले सहित प्रदेश और देश के श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं।
मोहन यादव छिंदवाड़ा दौरा – नेताओं ने की सहभागिता की अपील
मोहन यादव छिंदवाड़ा दौरा – कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए सौंसर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने आमजन से अपील की है।



