मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

सिवनी में अभिजीत मुहूर्त में राधा-कृष्ण विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी के शुभ-हस्ते आज होगा स्तंभ लोकार्पण

कलशारोहण, कुंभाभिषेक, 56 भोग, भंडारा व नि:शुल्क बस सेवा के साथ सिवनी बना सनातन आस्था का केंद्र

सिवनी में राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा

Seoni 25 February 2026
सिवनी यशो:- श्री द्वारकाधीश मंदिर में चल रहे प्रतिष्ठा-यज्ञ-भागवत महोत्सव के अंतर्गत आज गुरुवार को एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन संपन्न होने जा रहा है। द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के शुभ-हस्ते, अभिजीत महूर्त में भगवान श्री राधा-कृष्ण के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी।

Radha Krishna Pran Pratishtha Seoni Dwarkadhish Mandir
श्री द्वारकाधीश मंदिर सिवनी में राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा एवं शंकराचार्य स्तंभ लोकार्पण की तैयारी

यज्ञाचार्य सनत कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न अधिवास की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत न्यास पूजन एवं अंगपूजन संपन्न कराया गया है। आज दोपहर 11:00 बजे से 01:00 बजे के मध्य विशेष अभिजीत मुहूर्त में द्वारकाधीश मंदिर में भगवान श्री राधा-कृष्ण के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

इस अवसर पर शंख-घंटा-ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भगवान श्री राधा-कृष्ण की नयनाभिराम छवि के दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे। सीलादेही ग्रामवासियों द्वारा श्री द्वारकाधीश मंदिर में 56 भोग अर्पित किए जाएंगे।

Radha Krishna Pran Pratishtha Seoni Dwarkadhish Mandir
श्री द्वारकाधीश मंदिर सिवनी में राराधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा एवं शंकराचार्य स्तंभ लोकार्पण की तैयारी

नि:शुल्क बस सेवा की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीलादेही सहज संतोष आश्रम में आयोजित श्री द्वारकाधीश मंदिर प्रतिष्ठा-यज्ञ-भागवत के लिए प्रतिदिन नि:शुल्क बस सेवा संचालित की जा रही है।
यह बस सेवा दोपहर 01 बजे से रात्रि 08 बजे तक मठ मंदिर प्रांगण से उपलब्ध रहेगी, जो श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल तक लाने-ले जाने का कार्य करेगी।

 आयोजन स्थल पर भंडारे की व्यवस्था

प्राण-प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रारंभ हो रहा है, जो देर शाम तक जारी रहता है। यहां श्रद्धालु शुद्ध-सात्विक भोजन प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

श्री शंकराचार्य स्तंभ का लोकार्पण आज

आज गुरुवार शाम 04:00 बजे छिंदवाड़ा रोड पर श्री गणेश मंदिर के समीप स्थित श्री शंकराचार्य चौक पर आदि शंकराचार्य जी के प्रतीक चिन्हों से समाहित श्री शंकराचार्य स्तंभ का लोकार्पण जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के शुभ-हस्ते होगा।

इस स्तंभ के निर्माण हेतु सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा अपनी विधायक निधि से राशि का प्रावधान किया गया। विधायक राय ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए मात्र 24 घंटे में इस स्तंभ को लोकार्पण योग्य तैयार कराया।

उन्होंने बताया कि यह स्तंभ आदि शंकराचार्य एवं ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की प्रतिष्ठा के अनुरूप निर्मित किया गया है। इसकी डिजाइन सनातन धर्म के मानबिंदुओं एवं धार्मिक प्रतीकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। स्तंभ तीन स्टेप में निर्मित है, जिसमें ग्रेनाइट पत्थरों की सजावट की गई है।

आगामी दिनों में स्तंभ में शंकराचार्य जी के प्रतीक चिन्ह दंड एवं कमंडल अष्टधातु से स्थापित किए जाएंगे, साथ ही आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी।

 मुख्यमंत्री वर्चुअली होंगे शामिल

श्री द्वारकाधीश मंदिर प्रतिष्ठा-यज्ञ-भागवत एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का शामिल होना पूर्व से निर्धारित था, किंतु विधानसभा सत्र के कारण वे प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सकेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री शंकराचार्य स्तंभ लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं गुरु परिवार के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

https://ndtv.in/webstories/lifestyle/why-is-pran-pratishtha-done-in-an-auspicious-time-40982

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!