WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनीहेल्थ

मुख्यमंत्री सिवनी में करेंगे 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री  ने कार्यक्रम उत्साह पूर्ण वातावरण में आयोजित करने के दिए निर्देश

सिवनी 17 जुलाई 2023
सिवनी यशो:- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सिवनी आगमन 19 जुलाई को हो रहा है इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 100 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया जायेगा । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिवनी जिले के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त करने के दौरान कही। बैठक में जनप्रतिनिधि, आयुक्त और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े हुये थे ।
उन्होंने कहा है कि विकास पर्व के अंतर्गत सिवनी जिले के भ्रमण के दौरान 19 जुलाई को 100 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरे भ्रमण से जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे और गरीब, असहाय लोगों की समस्याओं को निराकरण हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनता में उत्साह हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता ही मेरी भगवान है। मैं सिवनी की जनता की पूजा करने आ रहा हूँ। उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रोड शो का रूट और कार्यक्रम की तैयारियाँ जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर पूर्ण की जाएं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान सिवनी में सीएम राइज स्कूल धनोरा एवं मुर्गहाई, क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी, सिवनी मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग, सिवनी- मंडला से पलारी मार्ग और 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहाई के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान भ्रमण के दौरान माल्हनबाड़ा से खैररांजी मार्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन निर्माण बरघाट, शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य, ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं आवास गृहों का निर्माण और सिवनी नगरीय क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों का डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!