सिवनी यशो:-16 जुलाई से 14 अगस्त तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलने वाली विकास पर्व यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 19 जुलाई 23 को सिवनी जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान विभिन्?न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले को विकास की सौगातें देंगे। जिसमें 9 करोड़ 40 लाख 32 हजार रूपये की लागत से निर्मित 17 किमी माल्?हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार रूपये की लागत से निर्मित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन बरघाट, 3 करोड़ 53 लाख 9 हजार रूपये की लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 1 करोड़ 31 लाख 69 हजार रूपये की लागत से ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं आवास गृहों का निर्माण, 1 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से सिवनी नगरीय निकाय के पांच प्रमुख सड़कों का कायाकल्प के तहत डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया जायेगा तथा 32 करोड़ 76 लाख 4 हजार रूपये की लागत से सीएम राईज स्कूल धनौरा का निर्माण, 28 करोड़ 60 लाख 49 हजार रूपये की लागत से सीएम राईज स्कूल मुर्गहाई का निर्माण, 16 करोड़ 63 लाख रूपये की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी का निर्माण, 2 करोड़ 87 लाख 22 हजार रूपये की लागत से 8.542 किमी लम्बा सिवनी-मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग का निर्माण, 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार रूपये की लागत से 3.88 किमी लम्?बा सिवनी-मंडला (लोपा) से पलारी मार्ग निर्माण, 1 करोड़ 84 लाख 71 हजार रूपये की लागत से 06 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगहाई का निर्माण कार्य, 53 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत से अमृत 2.0 के अंतर्गत सिवनी जलार्वधन योजना का निर्माण एवं विस्तार कार्य, 7 करोड़ 44 लाख 75 हजार रूपये की लागत से दल सागर तालाब में फाउंटेन लाईट एवं साउंड सिस्टम कार्य एवं 126 करोड़ 21 लाख रूपये की लागत से सिवनी शहर से गुजरने वाले पुराने एनएच 07 पर 630 मीटर रेल्?वे ओवर ब्रिज तथा 12.67 किमी की लंबाई टूलेन सड़क के स्थान पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जायेगा।



