पॉलीथीन के उपयोग पर की गई चालानी कार्यवाही
Mandla 21 May 2025
मंडला यशो:- कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मंडला के द्वारा माहिष्मती घाट एवं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग एवं विक्रय करने साथ ही खुले में मांस मछली विक्रय करने पर चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान 11250 रूपये के चालान काटे गए साथ ही मांस मछली विक्रेताओं को समझाइए दी गई कि मांस मछली को ढक्कर रखें, खुले में काटकर विक्रय ना करें।
समस्त व्यापारी लाइसेंस बनवाएं एवं नियमों का पालन करें। अध्यक्ष न.पा.परि. मण्डला विनोद कछवाहा ने आम लोगों से अपील की है कि बाजार जाते समय कपड़े के थैले का उपयोग करें। सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग न करें, नगर के सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलायें, नर्मदा तट में पूजा पाठ से निकली निर्माल्य सामग्री को नर्मदा के जल में विसर्जित न करें। चालानी कार्यवाही एस.सी. चैधरी, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक, सुनील लाहोरिया, शिव धौलपुरिया, पुष्पेन्द्र पाण्डेय वार्ड सुपरवाईजर के द्वारा की गई।



