बादल भोई म्यूजियम में 7-8 जून को होगा शास्त्रीय नृत्य-संगीत का संगम
देश-विदेश के कलाकार करेंगे प्रस्तुति, भरतनाट्यम साधकों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
Chhindwara 04 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिले में स्थित बादल भोई म्यूजियम ओपन ऑडिटोरियम, खजरी नाका, इस सप्ताहांत 7 एवं 8 जून को एक भव्य शास्त्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव का गवाह बनने जा रहा है। कला संगम शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव 2025 के अंतर्गत देश-विदेश से आए नामचीन कलाकार शास्त्रीय नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजक संस्था कला संगम समिति के निदेशक अमित डोले ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के पहले दिन 7 जून को भरतनाट्यम की विविध प्रस्तुतियाँ होंगी। इनमें प्रमुख हैं —
पृथ्वीजा बाल गोपालन और के. पी. राकेश (चेन्नई) की भरतनाट्यम जुगलबंदी
सत्यनारायण राजू (बैंगलोर) की प्रस्तुति
अमित डोले (छिंदवाड़ा) द्वारा विशेष भरतनाट्यम नृत्य
वहीं 8 जून को दर्शक निम्नलिखित शास्त्रीय नृत्यों का आनंद ले सकेंगे:
दुर्गा आर्या (जर्मनी) एवं मालती श्याम (दिल्ली) की कत्थक जुगलबंदी
सात्विका शंकर और पूर्वा धनेश्वरी (दिल्ली) की विलासिनी नाट्यम प्रस्तुति
विलासिनी नाट्यम आंध्रप्रदेश की परंपरागत शास्त्रीय नृत्य शैली है, जिसकी जड़ें देवदासी परंपरा में रही हैं। इस शैली को 1990 के दशक में विद्वान अरुद्र द्वारा पुनर्जीवित किया गया था।
विशेष सम्मान
इस वर्ष से कला संगम समिति द्वारा भरतनाट्यम साधना में समर्पित जीवन को समर्पित कलाकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award ) से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाली हस्तियों में शामिल हैं:
श्रीमती एन.एस. जयलक्ष्मी — श्रीमती एन.एस. जयलक्ष्मी न केवल रुक्मिणी देवी की नृत्य प्रस्तुतियों में एक प्रमुख कलाकार थीं, बल्कि दुनिया भर के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक सम्मानित प्रोफेसर भी थीं।
श्रीमती पुष्पा शंकर — नाटिकाओं में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली श्रीमती पुष्पा शंकर कलाक्षेत्र की प्रदर्शनियों की एक प्रमुख सदस्य थीं।
श्री आर्यम्बथ जनार्दन — श्री आर्यम्बथ जनार्दन कलाक्षेत्र फाउंडेशन के लिए कर्ण सप्तम और श्री पुरंदर जैसे नृत्य-नाटकों की कोरियोग्राफी की है। आर्यम्बथ जनार्दन ने अपने पिता टी. के. चंदू पणिक्कर से कथकली की शिक्षा प्राप्त की और चेन्नई के कलाक्षेत्र फाउंडेशन में रुक्मिणी देवी अरुंडेल से भरतनाट्यम की शिक्षा प्राप्त की। ऐसी विद्वान हस्तियों को सम्मानित करने जा रहा है ।
मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति
7 जून को कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे:
मुख्य अतिथि: सांसद विवेक ‘बंटीÓ साहू कार्यक्रम में विशेष अतिथि ए जनार्दन, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत अग्रिम कुमार, एडीएम श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय, अतिथि एसडीएम सुधीर कुमार जैन, राजेंद्र पटौदी, डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल, गोविंद चौरसिया (वरिष्ठ पत्रकार), कालाक्षेत्र लोकेश राज, भारत डोले – (अध्यक्ष कला संगम समिति )। शिव कुमार गुप्ता (हिंदी प्रचार प्रचारिणी समिति अध्यक्ष), श्रीमती एस ब्राउन मैडम (पूर्व प्राचार्य पीजी कॉलेज),
8 जून को उपस्थित अतिथियों में शामिल हैं:
मुख्य अतिथि: पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके
विशेष अतिथि: भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर विक्रम अहाके, अतिथि राज ओकटे, बलदेव मिगलानी, श्रीमती निर्मला चंदेल, उपस्थित रहेंगे। संचालन करेगी देहरादून से आई निशिता जोशी।
कार्यक्रम का संचालन देहरादून से आईं प्रसिद्ध उद्घोषिका निशिता जोशी करेंगी।
जनता से आग्रह
आयोजक समिति ने समस्त छिंदवाड़ा वासियों से इस नि: शुल्क सांस्कृतिक आयोजन में सपरिवार सम्मिलित होने, सहयोग देने एवं शास्त्रीय धरोहर के संरक्षण में योगदान देने की अपील की है।



