शहर के पातालेश्वर धाम मंदिर परिसर स्थित जल कुंड में श्रमदान कर की गई साफ-सफाई
Chhindwara 14 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- हमारी पुरातत्व धरोहर को संरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले के प्राचीन मन्दिर पातालेश्वर धाम शिव मंदिर परिसर में बने पुराने जल कुंड के संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर स्वच्छता दूतों ने चंद मिनटों हाथो में घुमेले पकड़े कुंड में पड़े कूड़ा कड़कट को एकत्र कर मानव चेंज बनाकर कल को बचाना है तो जल को बचाना होगा जैसे प्रेरणा दाई नारे लगाते हुए जन अभियान परिषद के जल स्वच्छता अभियान रविवार चलाया गया। यह पुनीत कार्य म.प्र.जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किया गया।
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन, परामर्शदाता एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर विनोद तिवारी, मेंटर्स श्रीमती लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह, जय प्रकाश सूर्यवंशी, आशीष साहू के नेतृत्व में म.प्र.जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थी, म.प्र.जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थायें, प्रस्फुटन समितियों सहित क्षेत्र के सामाजिक बंधुओं के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रविवार को म.प्र.जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा द्वारा जिले के धार्मिक स्थल पातालेश्वर धाम मंदिर परिसर स्थित जल कुंड की साफ-सफाई कर अभियान चलाया गया।
जिसमें कुंड के अंदर पानी में से कूड़ा-करकट, पूजन सामग्री, वृक्ष के पत्ते सहित कुंड की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले में म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा प्रत्येक ब्लॉकों में भी जल स्वच्छता, जल स्रोतों की सफाई अभियान, नदी, नाले, तालाब सहित जल संरक्षण के लिए आम जनों को जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थायें, प्रस्फुटन समितियां, सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान से जल स्रोतों की साफ-सफाई की जा रही है।
इसी श्रृंखला में आज रविवार को म.प्र. जन अभियान परिषद के सम्पूर्ण अमले ने छिंदवाड़ा नगर में स्थित पातालेश्वर धाम मंदिर परिसर में जल कुंड की साफ-सफाई अभियान में श्रमदान से बड़ी मात्रा में जल कुंड के अंदर से उसकी सीढ़ीयों में जमा गंदगी को साफ कर जल स्वच्छता का संदेश दिया।


