भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा डॉ आंबेडकर की 134 वी जयंती समारोह का किया आयोजन
महासभा द्वारा मेडिकल कॉलेज को डॉ आंबेडकर नाम दिए देने हेतु पूर्व राज्यपाल एवं सांसद को सौपा ज्ञापन
भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक संविधान: पूर्व राज्यपाल सुश्री उइके
Chhindwara 14 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा छिंदवाड़ा नगर के स्थानीय डॉ आंबेडकर तिराहे पर ,डॉ बाबासाहब आंबेडकर की 134 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, विशिष्ठ अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू ,कार्यक्रम अध्यक्ष एड रमेश लोखंडे प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ,महापौर विक्रम आहके, जिला अध्यक्ष डॉ शेषराव यादव, साहित्यकार एस आर शेंडे , एड विजय मेंढे, विजय पांडे पार्षद ,विजय झांझरी ,भारत घई जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सभापति जगेंद्र अल्डक, समाजसेवी हेमकरण तीरगाम, कमलेश कुमार डेहरिया,वार्ड पार्षद संदीप सिंह चौहान ,राकेश माइकल पहाड़े ,सुभाष गोंडाने ,अनिल डेहरिया ,नीलेश मांडेकर ,वसंता सोमकुवर ,एड कृष्णराव कोचे ,बबलू ठवरे,सुनील वासनिक ,नितेश उइके ,ममता लोखंडे अर्जुन नायक, नवीन डेहरिया संदीप गोलाइत ,दीपक शिरशाम,प्रशांत तुमडाम ,लालकृष्ण नागले,अभिषेक नवरेती ,मोहित मानकर ,हर्षित बेलवंशी ,ओमप्रकाश पहाड़े ,नवनीत डेहरिया ,सभापति राहुल बंटी उइके सभापति ,शेखर साखरे ,नितिन साखरे ,अभिषेक सहारे ,आशीष इंदोरकर सहित कई जनप्रतिनिधि उपासक उपासिका एवं भीमसैनिको द्वारा डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तदुपरांत सांसद विवेक बंटी साहू कार्यकम अध्यक्ष एड रमेश लोखंडे द्वारा पंचशील ध्वजारोहण पश्चात् सामूहिक बुद्ध वंदना एवं संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया, समारोह का संचालन एड राजेश सांगोडे द्वारा किया गया ।
भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा मेडिकल कॉलेज को डॉ आम्बेडकर का नाम,डॉ आंबेडकर प्रतिमा पर छत्री लगाए जाने ,सौंदर्यीकरण करने ,डॉ आंबेडकर प्रतिमा से व्ही आई पी रोड तक डॉ आंबेडकर मार्ग किये जाने ,सत्कार तिराहा नाम बदलकर डॉ आंबेडकर तिराहा नाम से किये जाने की मांगो का ज्ञापन सांसद विवेक बंटी साहू को सौपा गया । जिस पर सांसद महोदय द्वारा प्रतिमा पर छत्री अतिशीघ्र लगाए जाने की घोषणा की एवं अन्य मांगो पर विचार करने का आश्वाशन दिया । ,प्रस्तावित उध्बोधन प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश लोखंडे द्वारा दिया गया ,डॉ आंबेडकर जयंती समारोह पर मुख्य अतिथि महामहिम पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ,विशिष्ट अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू,पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ,महापौर विक्रम आहके ,साहित्यकार एस आर शेंडे जिला अध्यक्ष डॉ शेषराव यादव,पार्षद विजय पांडे द्वारा सम्बोधित किया अपने उध्बोधन में मुख्य अतिथि महामहिम पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा कहा की डॉ आंबेडकर द्वारा शिक्षित बनो ,संघठित रहो ,एवं संघर्ष करो का बहुजनो को सन्देश दिया था उसका आचरण करने की आवश्यकता बताई । संवैधानिक पदों पर रहकर जनता की सेवा सहजता से करने के सेवाभाव के अनुभव को व्यक्त किया गया और भारतीय संविधान को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया ।
सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा कहा की डॉ.बाबासाहेब आम्बेडकर द्वारा लिखे गए समतामूलक संविधान की बदौलत भारत आज एकता के सूत्र में बंधा है। मुल्क़ विकास के शिखर को छू रहा है भारतीय बौद्ध महासभा के मांगो के समर्थन में ,डॉ आंबेडकर प्रतिमा पर छत्री लगाए जाने ,सौंदर्यीकरण करने एवं मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा को डॉ आंबेडकर का नाम दिए जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही।
कार्यक्रम अध्यक्ष एड रमेश लोखंडे द्वारा कहा की डॉ.बाबासाहाब केवल संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि उच्च कोटी के दार्शनिक,लेखक,इतिहासकार,प्रखर सांसद,अर्थशास्त्री थे। वें 9 भाषाओं के ज्ञाता थे।उन्होंने विश्व के श्रेष्ठतम यूनिवर्सिटी से 32 उच्च कोटि की डिग्रियां हासिल की थी।आज डॉ बाबासाहब आंबेडकर को विश्व के लिए सिंबल ऑफ़ नौलेज बताते हुए मेडिकल कॉलेज को डॉ आंबेडकर का नाम दिए जाने की मांग की ,पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह द्वारा कहा की बाबासाहाब आम्बेडकर ने भारतीय जनमानस में क्रांति की अलख जगाई।
डॉ शेषराव यादव द्वारा कहा की बाबासाहाब ने महिलाओं,युवाओं,दलितों,पिछड़ों,अल्पसंख्यकों के हितों को ध्यान में रखकर संविधान में अनेकों प्रावधान किये साहित्यकार एस आर शेंडे द्वारा कहा दुर्भाग्य से आज भी लोकतांत्रिक ,संसदीय शासन व्यवस्था होने के बावजूद देश व समाज कुछ कट्टरपंथी संकीर्ण मानसिकता से ग्रसित वर्ग के क्रियाकलापों से भ्रमित हो रहा है।जिससे सावधान रहने की जरूरत बताई समारोह पर उपस्थित मुख्य अतिथि सुश्री अनुसुईया उईके को भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा संविधान निर्माता डॉ बाबासाहब आंबेडकर का छायाचित्र भेट किया , डॉ आंबेडकर जयंती समारोह पर उपस्थित अतिथियों का आभार एवं समापन प्रदेश उपाध्यक्ष एड रमेश लोखंडे द्वारा किया गया।
भाजपा ने जिला मुख्यालय सहित समस्त मंडलों में मनायी डां.अंबेडकर जयंती



