मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सी.एम.ओ जनता के फोन नहीं उठाते, इसीलिए सी.एम.ओ हेल्प लाईन में होती है शिकायतें

chhindwara 27 December 24
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा नेता ने बताया कि जिले के अधिकांश मुख्य नगर पालिका अधिकारी जनता के फोन नहीं उठते और न ही उनकी काल बैक करने की आदत है। मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की यही आदत होने से नगरीय निकायों में होने वाली समस्यायें बढ़ते जा रही है, जिसके कारण सी.एम.हेल्प लाईन में शिकायतें बढ रही है। नगरों में सफाई नहीं हो रही है, जनता के काम नहीं हो पा रहे, अधिकांश सी.एम.ओ बगैर प्रशासन की सूचना कार्यालय में रहते नहीं है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि उनकी सी.एम.ओ फोन पर बातचीत की आवाज टेप कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताकर जनप्रतिनिधियों का मजाक उड़ाते है। भाजपा नेता ने बताया कुछ सी.एम.ओ अपने पिछले नगर पालिकाओंं से भ्रष्टाचार के कारण हटाया गया, उनकी विभागीय जांच की जा रही है।

नगर निकायों पर कन्ट्रोल डूडा का होता है, डूडा का इन्चार्ज किसी डिप्टी कलेक्टर को बनाया जाना चाहिये किन्तु यहा एक जुनियर सी.एम.ओ को इन्चार्ज बनाया गया है, उनके ऊपर एक सीनियर सी.एम.ओ सहायक परियोजना अधिकारी डूडा बनाया गया है।

जनता मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से त्रस्त है। कुछ नगर पालिका अध्यक्षों ने इनके स्थानांतरण की सिफारिश की है किन्तु मुख्य मंत्री एवं विभागीय मंत्री यह कहकर अनसूना कर देते है कि अभी स्थानांतरण पर रोक है, जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सी.एम.ओ की कार्यप्रणाली से भाजपा की जनता में छबि खराब हो रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button