Thu, 22 Oct 2026 | 08:51:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे

धूमा पुलिस ने पकडा कत्लखाने जा रहे भैस से भरी आयसर गाडी कार्यवाही जारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 27, 2024 10:55 pm / Post views : 316

धूमा पुलिस ने पकडा कत्लखाने जा रहे भैस से भरी आयसर गाडी कार्यवाही जारी
शेयर करें:
Seoni 27 December 24    सिवनी यशो:-पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता द्वारा जिले मे हो रहे अवैध मवेशी परिवहन के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारीयो को आदेशित किया गया था। आदेश के पालन मे थाना स्तर पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 25.12.24 को दौरान भ्रमण के मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जबलपुर से सिवनी तरफ जाने वाले आयशर मिनी ट्रक क्रमांक UP-67-BT-5321 के डाले मे भैसों को क्रूरतापूर्कवक बिना चारा पानी के रस्सियो मे निर्दयता पूर्वक बाधकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार (अति) पुलिस अधीक्षक सिवनी जी डी शर्मा के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के मार्ग दर्शन मे बिना देर किये हमराह स्टाफ के सूचना तस्दीक वास्ते ग्राम घूरवाड़ा विपूल ढाबा के पास ट्रक की तलाश किया जो हाईवे पर जबलपुर तरफ से सिवनी तरफ जाता हूआ ट्रक क्रमांक UP-67-BT-5321  दिखा जिसे रोककर ड्रायवर को नीचे उतरवाकर उससे नाम पता पूछा जिसने अपना नाम (1) अभिषेक राय पिता मनोज कुमार राय उम्र 29 साल निवासी ग्राम बेटाबर थाना जमनिया तहसील जमनिया जिला गाजीपुर (उ.प्र.) मो. 9691640062 तथा उसका साथी (2) लल्लन यादव पिता राजबली यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम तेंवर बरईछा थाना चोलापुर जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) का होना बताया तथा उनके समक्ष ट्रक के डाले की तिरपाल हटवाकर देखा जिसमे 09 नग भैस एंव 06 नग भैसो के बच्चे निर्दयतापूर्वक बिना चारा, भूसा पानी के ट्रक के डाले मे बंधे हुए पाये गये। ट्रक ड्रायवर अभिषेक राय और उसके साथी लल्लन यादव से पूछताछ किया जिसने बताया कि वह भैसो को वाराणसी से तेलगांना लेकर जा रहा है और उक्त ट्रक मालिक के बारे मे पुछा तो अमन कुमार गुप्ता निवासी रामनगर जिला चंदौली (उ.प्र.) का ट्रक होना बताया। जिससे भैसो के परिवहन के बारे में दस्तावेज पुछा जो कोई वैध दस्तावेज पेश नही किया। आरोपी का कृत्य धारा 11 (1) (घ) पशुओं के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 का पाया जाने से समक्ष गवाहो के मौका पंचनामा तैयार किया गया। साथ ही मौके पर 09 नग भैस एंव 06 नग भैस के बच्चे एंव ट्रक क्रमांक UP-67-BT-5321 कुल कीमती लगभग 30.00 लाख तथा ट्रक के दस्तावेज समक्ष गवाहन के जप्त किया जप्तशुदा भैसो को लेकर नागनदेवरी गौशाल गया जहां गौशाला में कोई भी कर्मचारी नही होने से भैसो को लेकर पुलिस थाना परिसर लेकर आया और थाना परिसर में भैंस एवं ट्रक को सुरक्षार्थ रखा गया।  आरोपी का कृत्य धारा 11 (1) (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, 66/ 192 मो.या. का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अप.क्र.- 421/2024 धारा-11(1) (घ) पशु के प्रति क्रूर. निवा. अधि 66 / 192 मो.या. नाम आरोपी - (1) अभिषेक राय पिता मनोज कुमार राय उम्र 29 साल निवासी ग्राम बेटाबर थाना जमनिया तहसील जमनिया जिला गाजीपुर (उ.प्र.) (2) लल्लन यादव पिता राजबली यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम तेंवर बरईछा थाना चोलापुर जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) जप्ती- 1. 09 नग भैस एंव 06 नग भैस के बच्चे एंव ट्रक क्रमांक UP-67-BT-5321 कुल कीमती लगभग 30.00 लाख। उक्त कार्यवाही मे उपनिरी शत्रुघन पटले, सउनि सौरभ शर्मा, आर. 109 जितेन्द्र सोनी, चालक आर. 500 रवि यादव एवं डायल 100 पायलेट अरूण यादव का सराहनी योगदान रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें