सिवनीमध्यप्रदेश

धान खरीदी पर प्रशासन सख्त: प्रभारी कलेक्टर अनिल राठौर का तीन उपार्जन केंद्रों में अचानक निरीक्षण

Seoni 26 December 2025
सिवनी यशो:- प्रभारी कलेक्टर अनिल राठौर ने जिले के बरघाट, धारना एवं बेहरई स्थित धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकृत किसानों से सीधे संवाद कर अब तक हुई धान की आवक, तौल प्रक्रिया एवं नमी जांच की स्थिति की जानकारी ली।

किसानों से सीधा संवाद, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर धान उपार्जन, तौल और नमी जांच को लेकर फीडबैक लिया। किसानों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की जानकारी दी।

प्रभारी कलेक्टर अनिल राठौर द्वारा बरघाट धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण
प्रभारी कलेक्टर अनिल राठौर धान उपार्जन केंद्र में तौल व नमी जांच प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए

तौल व नमी जांच की खुद निगरानी

प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने अपने समक्ष धान की तौल प्रक्रिया एवं

नमी जांच का अवलोकन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि-

गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही धान का उपार्जन सुनिश्चित किया जाए,

किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

धान उठाव तेज करने अतिरिक्त वाहनों के निर्देश

उपार्जित धान के शीघ्र उठाव को लेकर प्रभारी कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को अतिरिक्त परिवहन वाहन लगाने के निर्देश दिए,

ताकि उपार्जन केंद्रों पर अनावश्यक भंडारण न हो और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न झेलनी पड़े।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम  संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!