WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापार

मोती की खेती परियोजना पर कलेक्टर ने अधिकारियों से की चर्चा

कलेक्टर सिंह ने किया कृषि विज्ञान केंद्र एवं आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र का भ्रमण
आलू और मक्का अनुसंधान परियोजना की ली जानकारी

Chhindwara 13 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित उद्यानिकी महाविद्यालय, आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने इन केंद्रों की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का अवलोकन किया।

आलू और मक्का अनुसंधान परियोजना की जानकारी

उद्यानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. आर. सी. शर्मा ने कलेक्टर श्री सिंह को आलू अनुसंधान परियोजना और मक्का अनुसंधान परियोजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य उन्नत किस्मों के विकास और कृषि उत्पादन में वृद्धि करना है।

फसल संग्रहालय का अवलोकन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. डी. सी. श्रीवास्तव ने कलेक्टर श्री सिंह को केंद्र में बनाए गए फसल संग्रहालय का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्हें विभिन्न फसलों की किस्मों के बारे में जानकारी दी गई।

गन्ने की उन्नत किस्म की जानकारी

उप संचालक कृषि  जितेन्द्र सिंह ने केंद्र में लगाई गई गन्ने की उन्नत किस्मों के बारे में बताया। उन्होंने गन्ने की नई किस्मों के लाभ और किसानों के लिए इसकी उपयोगिता पर चर्चा की।

स्ट्रॉबेरी और कद्दू वर्गीय फसलों की तकनीकी जानकारी

उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. आर. के. झाड़े ने कलेक्टर श्री सिंह को जिले में स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही कद्दू वर्गीय फसलों के बीज उत्पादन कार्यक्रम के बारे में भी बताया।

नाडेप और केंचुआ खाद इकाई की जानकारी

महिला वैज्ञानिक डॉ. सरिता सिंह ने नाडेप खाद और केंचुआ खाद इकाई का परिचय देते हुए उनके उपयोग और लाभ पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

मोती की खेती परियोजना पर चर्चा

कलेक्टर श्री सिंह ने मोती की खेती परियोजना की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। परियोजना प्रभारी श्रीमती चंचल भार्गव ने उन्हें इस परियोजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। साथ ही ग्राम पालाचौराई, विकासखंड जुन्नारदेव में श्री स्व सहायता समूह द्वारा की जा रही मोती की खेती पर भी चर्चा की गई।

पारंपरिक बीज संग्रहालय का अवलोकन

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने पारंपरिक बीज संग्रहालय का भी अवलोकन किया। इस संग्रहालय में पारंपरिक बीजों की विभिन्न किस्में संरक्षित की गई हैं।

अन्य अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर उप संचालक कृषि  जितेन्द्र सिंह, उप संचालक पशुपालन डॉ पक्षवार,उप संचालक उद्यानिकी, उप संचालक मत्स्य, डॉ. गौरव महाजन, डॉ. शिखा शर्मा, ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी  नितेश गुप्ता,  एस.एल.अलावा और अन्य वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

लायंस के सदस्यों की गिरफ्तारी एवं कुर्की पर रोक

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!