मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

कलेक्टर ने सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में बैंकों को अधिकतम ऋण प्रदान करने के दिये निर्देश

जिला स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक संपन्न

Seoni 27 May 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकर्स बैठक का आयोजन मंगलवार 27 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने बैंकवार सेक्टरवार लोन वितरण की स्थिति का अवलोकन कर शासन के कृषि, महिला स्व-सहायता समूह सहित सभी प्राथमिकता वाले क्षेत्र में अधिकतम ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने केसीसी, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजना में अधिकतम ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी बैंकर्स को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना से अधिकतम हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैंकवार एनपीए की समीक्षा कर नियमानुसार आरसीसी जारी करने के लिए सम्बन्धित राजस्व अधिकारी से समन्वय कर कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम,पीएम एफ एम ई सहित अन्य सभी स्वरोजगार योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को ऋण वितरण के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री जैन ने बैठक में बैंकर्स से ऋण वितरण में आने वाली समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने समस्याओं के निदान को लेकर भी अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने शासन की योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!