सिवनी यशो:- स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने शासकीय हाई स्कूल लखनवाड़ा पहुंचकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष भोज में शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया। इस दौरान सांसद ढालसिंह बिसेन, विधायक सिवनी दिनेश राय, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, एसडीएम सुश्री मेघा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों के साथ भोजन किया। कलेक्टर श्री सिंघल एवं सांसद श्री बिसेन, विधायक श्री राय ने भारत सरकार की ओर से आई चलित विज्ञान प्रदर्शनी वाहन का अवलोकन किया तथा संबंधित प्रभारी अधिकारी को उक्त वाहन के जिले के प्रत्येक स्कूल में भेजकर छात्र-छात्राओं को विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कराने के निर्देश दिए।



