सिवनी

कलेक्टर सुश्री जैन ने किया बरघाट विकासखंड के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण

   सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने गुरूवार 18 जुलाई को बरघाट विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कलेक्टर सुश्री जैन ने सर्वप्रथम अनुविभागीय राजस्व कार्यालय पहुंचकर एसडीएम कोर्ट, रिकार्ड रूम का अवलोकन किया तथा राजस्व प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत कलेक्टर सुश्री जैन ने तहसीलदार कोर्ट, जनपद कार्यालय, बरघाट लोकसेवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया।

उन्होंने लोकसेवा केन्द्र में आज प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली साथ ही प्रभारी अधिकारी को समय सीमा में सभी प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!