सिवनी

नाला पार करते समय दो युवक बहे, एक मिला दूसरी की तलाश जारी

   सिवनी यशो:- केवलारी तहसील अंतर्गत ग्राम बंदेली-अहरवाड़ा के बीच बाढग़्रस्त पुलिया से मोटरसाइकिल से पार करते हुए दो लोग बह गये । खबर प्राप्त होते ही राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग का अमला मौके पर पहुँच गया । नाले में बहे दो युवको में से एक सतीश खैरवार अहरवाड़ा निवासी थोड़ी दूरी पर नाले के किनारे मिल गया किंतु ग्राम अहरवाड़ा के घोसी टोला के प्रेम वंशकार पिता तुलसी अभी नही मिला है। जिसकी तलाश की जा रही है ।
दो व्यक्ति में से एक व्यक्ति अभी वर्तमान में मिल चुका है, और दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है, रात्रि हो जाने के कारण प्रशासन को तलाशने में मशक्कत करना पड़ रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button