सिवनीमध्यप्रदेश

कुरई जनसुनवाई में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना, आमजन की समस्याएं सुन दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

कुरई (सिवनी) यशो :- जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना स्वयं कुरई विकासखंड मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित होकर आमजन से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें गंभीरता से सुनीं।

कुरई जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनतीं कलेक्टर नेहा मीना
कुरई विकासखंड मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनतीं कलेक्टर नेहा मीना।

जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्रीमती अंजली शाह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरई श्री प्रशांत उइके सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का संवेदनशीलता, गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में जुटे रहे। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक आवेदक की समस्या का समयबद्ध समाधान हो तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

कुरई में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button