कलेक्टर ने ब्लू बेरी फसल का किया अवलोकन
चौरई के ग्राम देवरी में बन रहे ब्लू बेरी के दूसरे प्लांट का भी किया अवलोकन
Chhindwara 13 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा आज जिले के विकासखंड अमरवाड़ा में हो रही ब्लू बेरी की फसल का अवलोकन किया गया। साथ ही अमरवाडा ब्लॉक में डी.जे. एग्रोविजन प्राइवेट लिमिटेड के चिमऊआ फार्म का भ्रमण भी किया गया। जिले के अमरवाडा ब्लॉक में लगभग 135 एकड़ में ब्लू बेरी की सफल खेती की जा रही है। जिले में रकबा बढऩे की और भी उम्मीद है । इसके बाद उन्होंने चौरई के ग्राम देवरी में बन रहे ब्लू बेरी के दूसरे प्लांट का भी अवलोकन किया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अग्रिम कुमार, एसडीएम अमरवाडा हेमकरण धुर्वे, एसडीएम चौरई प्रभात मिश्रा, उप संचालक उद्यान एम.एल. उइके, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी सुबोध ठाकरे एवं डी.जे. एग्रोविजन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक जीतेन्द्र लोहानी व कंसलटेंट मर्चेंलो व टीकाराम चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।



