छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

मुस्लिम समाज ने किया गदा यात्रा का भव्य स्वागत कौमी एकता की मिशाल है छिन्दवाड़ा जिला

Chhindwara 13 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मप्र व देश में छिन्दवाड़ा ने हमेशा ही कौमी एकता की मिशाल पेश की है। एक बार फिर आपसी भाईचारे का संदेश देकर यह साबित कर दिया कि छिन्दवाड़ा अमन पंसद जिला है, जहां जात पात नहीं बल्कि प्रेम व भाईचारे की भाषा बोली जाती है। सभी धर्म का सम्मान व आदर किया जाता है। होली, दीपावली व हनुमान जन्मोत्सव हो या फिर ईंद सभी मिलजुलकर मनाते हैं। एक दूसरे को बधाई व शुभकानाएं देते हैं।

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने सामाजकि सदभाव व सौहादर्य को कभी बिगडऩे नहीं दिया। उन्होंने आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ाया, जिसका परिणाम है कि छिन्दवाड़ा ने हमेशा ही कौती एकता का परिचय दिया है और एक बार फिर मिशाल कायम की। मारुति नंदन सेवा समिति सिद्ध सिमरिया धाम के तत्वावधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई गदा यात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा पूर्ण उल्लास व उत्साह के साथ स्वागत किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!