WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

सांसद बंटी विवेक साहू सावनेर विधानसभा चुनाव के लगातार प्रचार अभियान में जुटे

भाजपा प्रत्याशी आशीष देशमुख के लिए घर घर कर रहे प्रचार , कार्यकर्ताओं की ले रहे बैठक

Chhindwara-13 November 2024

छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू (MP Bunty Vivek Sahu) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के सावनेर विधानसभा (Savner Assembly) के प्रचार अभियान (Advertising campaign) की कमान संभाली है सांसद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं, और हर दिन प्रचार में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी अशीष देशमुख (BJP candidate Ashish Deshmukh) के पक्ष में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रतिदिन प्रचार कर रहे है।

श्री साहू छिंदवाड़ा-पांढुर्णा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बीते चार दिनों से महाराष्ट्र के सावनेर में डटे हुए है। उन्होंने बुधवार को भी सावनेर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ आशीष देशमुख के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार किया। श्री साहू ने सावनेर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जनसंपर्क (door to door public relations) के साथ सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी श्री देशमुख के पक्ष में मतदान करने की लोगो से अपील की। साथ ही स्थानीय भाजपा नेताओं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है। इस दौरान उनके साथ छिंदवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, महापौर विक्रम अहाके (Mayor Vikram Ahake), भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, जितेन्द्र राय सहित छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले के अन्य भाजपा नेता पदाधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्री साहू 15 नवंबर तक सावनेर में ही रहकर भाजपा प्रत्याशी आशीष देशमुख के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!