WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर कलेक्टर ने की निर्वाचन कार्यों की समीक्षा

सिवनी यशो:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल ने बुधवार 25 अक्टूबर को विधानसभा निर्वाचन 2023 की विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
स्वीप गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा सभी वर्ग के शतप्रतिशत मतदाताओं को गतिविधियों से जोडऩे निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि विगत विधानसभा एवं लोकसभा में कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों में का चिन्हांकन किया जाए तथा ऐसे केन्द्रों में आगामी निर्वाचन में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा सभी सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों आदि में प्रचार-प्रसार के लिए बैनर-पोस्टर तथा शासकीय कार्यालयों, भवनों में दीवार लेखन के साथ साथ शासकीय कार्यालयों के डाक, बिजली बिल आदि में आगामी 17 नवम्बर को अनिवार्यत: मतदान की अपील किए जाने के निर्देश दिए।
इसी तरह कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा निर्वाचन में कर्मचारी प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। उन्होंने मतदान दलों के गठन, उनके प्रशिक्षण आदि की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मतदान केन्द्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं जैसे रैम्प, शौचालय, बिजली-पानी आदि की व्यवस्थाओं के साथ-साथ मतदान दिवस में दिव्यांगों एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दिवसों में अभ्यार्थियों तथा उनके एजेंटो के लिए लेखा एवं सुविधा ऐप के माध्यम से प्राप्त की जाने वाली निर्वाचन संबंधी अनुमति को लेकर प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिए।
कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा शिकायत सेल, एमसीएमसी, कंट्रोल रूम सहित अन्य शाखाओं के कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने परिवहन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए वाहनों की उपलब्धता, रूट चार्ट आदि का अवलोकन कर परिवहन प्रभारी को तथा मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश पीडब्ल्यूडी तथा सारणीकरण में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप प्रभारी नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सीएल चनाप, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना जाट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!