छपारा यशो:-15अक्टूबर से शुरू हुये शारदीय नवरात्र पर्व की शुरुआत हुई थी जिसका 24 अक्टूबर को दशहरे के साथ समापन हुआ नगर में नो दिन तक विभिन्न पंडालों में माता रानी की आराधना में भक्तगण ने कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी प्रतिदिन माता रानी के आरती के पश्चात विभिन्न स्पर्धा आयोजित की जाती गई जस मंडलों का आयोजन भी रहा हवन पूजन के बाद कन्या भोज, भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। शारदीय नवरात्र पर्व पर 9 दिन तक आदिशक्ति के विभिन्न रूपों की झांकी सजाकर युवक-युवतियों महिला और पुरुषों द्वारा पूजा की गई अष्टमी का मेला में कन्या पूजन किया गया। गुरुवार एवं शुक्रवार को माता की मूर्ति का विसर्जन का दौर देर रात तक चलता रहा। विजय दशमी पर्व दशहरा बुधवार को छपारा नगर में प्रति वर्ष अनुसार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस चल समारोह में आसपास के विभिन्न ग्रामो के लोगो ने बड़ी संख्या में पहुंचे और दुर्गा पंडालों पर पहुंचकर देवी मां के दर्शन किए। नगर के कई व्यामशाला उसे अखाड़ा निकाला गया जिस पर लोगो ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया।
कई स्थानों में भंडारा प्रसाद का आयोजन नगर में विजयदशमी दशहरा उत्सव के मौके पर कई स्थानों में भंडारा प्रसाद का आयोजन रखा गया था जिसका स्वाद दशहरा में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लिया,नगर में संजय कॉलोनी चौराहे,उत्कृष्ट विद्यालय के सामने बने व्यापारिक काम्प्लेक्स के व्यापारी बन्धुओ के द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया गया। वही नगर के विभिन्न स्थानों में भी नवमीं और दशहरे के दिन भंडारे का आयोजन रहा।
दशहरा चल समारोह में स्थानीय प्रशासन मुस्तेदी से नजर बनाये हुये था, थाना प्रभारी सौरभ पटेल भी रात भर नजरें बनाएं रहे दशहरा चल समारोह का आयोजन छपारा में शांतिपूर्ण ढंग से रहा बुधवार को छपारा नगर में विभिन्न वार्डों में रखी गई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बाजे गाजे के साथ किया गया। सबसे आकर्षक विसर्जन महाराणा प्रताप कॉलोनी का रहा जिसमें अधिकांश महिलाएं एक वेशभूषा में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा में निकाली जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही जिन्होंने बेनगांगा नदी तट के विश्राम गृह के घाट में शांति पूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया ।





