छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विकास के साथ गौरवशाली विरासत को संजोने का काम किया भाजपा ने – प्रहलाद पटेल

विकास के साथ गौरवशाली विरासत को संजोने का काम किया भाजपा ने - प्रहलाद पटेल - Seoni News विकास के साथ गौरवशाली विरासत को संजोने का काम किया भाजपा ने - प्रहलाद पटेल - Seoni News

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश की एक एक इंच भूमि सिंचित करने के लिये भाजपा संकल्पि है और यह केवल चुनावी वायदा नहीं है हमारी सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंचाई के क्षेत्र में इतिहास बनाया है आजादी के पहले और आजादी के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पूरे कार्यकाल में 6 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिचाई की सुविधाएँ थी, परंतु प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिचाई के लिये जो अभियान चलाया उसका परिणाम है कि अब प्रदेश की 46 लाख हेक्टर भूमि सिंचित है । भाजपा सत्ता के माध्यम के माध्यम से सार्थक प्रयास करती है । प्रदेश की एक एक इंच भूमि सिंचित करना भाजपा का लक्ष्य है । इस आशय की बात केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सिवनी विधायन सभा से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन की नामांकन रैली शामिल हुये विशाल जनसमुदाय को राशी लाँन में संबोधित करते हुये कही ।

पेंच के नाम पर कांग्रेस ने कई बार वोट लिये पर पेंच से पानी भाजपा ने दिया

श्री पटेल ने कहा कि सिवनी में पेंच नहर के नाम पर कांग्रेस के नेताओं ने कई बार वोट मांगे और विधायक सांसद बने परंतु पेंच की नहर नहीं बनायी परंतु भाजपा की सरकार आयी तो सबसे पहला काम पेंच की नहर से किसानों के खेत में पानी पहुँचाया गया और जो भूमि सिंचाई से वंचित रह गयी है उसे आगले कुछ दिनों में पूरी तरह सिंचित करने संकल्प है ।
श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ थके हुये नेता है वे सनातन धर्म के विरोध में काम करते है सनातन विरोधियों के समर्थक है । झूठ बोलने वाले नेता है कमलनाथ है । कांगे्रस ने भगवान राम के अस्तित्व पर उंगली उठाने का महापाप किया है सुप्रिय कोर्ट में शपथपत्र दिया है । श्री पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने नर्मदा की परिक्रमा की परंतु उनका विवेक नहीं जागा । श्री पटेल ने सनातन विरोधी कांग्रेस को परास्त कराने का आग्रह किया और कहा कि सभी सिवनी की जनता ने मुझे बहुत दिया है इस बार दिनेश राय मुनमुन को जिताएँ कमल की बटन दबाएं ।

मातृशक्ति के सम्मान और स्वाभिमान के लिये भाजपा को वोट दे

श्री पटेल ने कहा कि सिवनी की भूमि वंदनीय है इस भूमि पर दो हजार वर्ष पूर्व आदि गुरू शंकराचार्य जी के चरण पड़े थे और उन्होंने आदेगाँव में काल भैरव मंदिर की स्थापना की थी और कहा था कि मातृ सत्ता सर्वोच्च सत्ता है परंतु वह कौनसा कारण था कि मातृशक्ति का स्वाभिमान कमतर हुआ । श्री पटेल ने कहा कि इतिहास को आदिवासी समाज ने गौरांवित किया है पाँच सौ वर्ष पूर्व रानी दुर्गावती ने विधर्मियों को अपनी जमीन पर जिंदा रहते हुये पैर नहीं रखने दिया और अपना बलिदान दे दिया । श्री पटेल ने कहा कि 2014 में यदि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न बनते तो गरीबो को मकान देने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं बनती । आज यदि पूरे देश में गरीबो को पक्के मकान प्राप्त हुये है तो उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है । उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति अभी भी ऐसे होंगे जिनके सिर पर छत नहीं होगी उनको पक्के मकान दिलाने के लिये भाजपा को जिताना आवयश्यक है । मोदी जी की सरकार ने साढ़े ग्यारह करोड़ शौचायल बनवाये यह महज शौचालय नहीं यह मात़शक्ति के प्रति सम्मान देने की पवित्र सोच का प्रतीक है । मोदी सरकार ने 9 करोड़ गैस कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत दिये यह सब महिला के प्रति सम्मान और उनके स्वाभिमान को बढाने की भावना है । माताओं बहिनों को सम्मान और स्वाभिमान रक्षा के काम ऐतिहासिक काम भाजपा ने किया ।

शुद्ध पेयजल पहुँचाने का है हमारा संकल्प

श्री पटेल ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने दूसरी बार सरकार बनते ही लाल किले की प्राचीर से एलान कर दिया कि हर घ्र को शुद्ध पेयजल नल जल योजना के माध्यम से दिया जायेगा परंतु उस समय मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी जिसने योजना को पर्याप्त अहमियत नहीं दी और काम प्रारंभ नहीं किया परंतु जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी शुद्ध पेयजल पहुँचाने वाली योजना का काम तेजी से प्रारंभ हो गया है और हर घर में शुद्ध पेयजल पहुँचाने का हमारा संकल्प है । नल के माध्यम से जो पानी पहुंचेगा यह केवल पानी नहीं होगा वह अच्छा स्वास्थ्य होगा और समय की बचत होगी ।

22 जनवरी को आयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी

श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस से पूछना चाहिये कि उनकी 18 माह की सरकार में उन्होंने जनता को क्या दिया ? श्री पटेल ने कहा कि भाजपा विकास के साथ विसरात के गौरव को भी संवारने का काम कर रही है । जहाँ भाजपा ने तेजी से विकास के काम करते हुये सड़क, बिजली, पानी, पुल पुलिया, नाला, नालियों को व्यवस्थित किया है वहीं गौरव शाली इतिहास को संवारने का काम किया है उन्होंने बताया कि आगामी 22 जनवरी को हमारी आस्था के केन्द्र आयोध्या में भागवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी । हमने मंदिर टूटने का इतिहास पढ़ा है आगामी पीढि़ मंदिर बनने का इतिहास पढ़ेगी यह हमारे लिये गौरव की बात है ।
श्री पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार तेजी से विकास के माध्यम से बढ़े बदलाव कर रही है जो हम देख रहे है । छोटी रेल लाईन बड़ी रेल लाईन में बदली एन एच फोरलेन बना, विकास के काम हम देख रहे तेजी से विकास के लिये, सनातन संस्कृति की रक्षा के लिये, गौरव शाली इतिहास को संजोने के लिये भाजपा को वोट दे । श्री पटेल ने सिवनी विधानसभा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आग्रह किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button