मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कलेक्टर संस्कृति जैन ने दिए सख्त निर्देश – नहरों की मरम्मत, साफ-सफाई व अनधिकृत जल दोहन पर होगी कड़ी कार्रवाई

विधायक दिनेश राय ने कहा – अंतिम छोर तक पहुँचे पानी, नहरों की मरम्मत हो प्राथमिकता

जल उपभोक्ता समिति बैठक सम्पन्न

सिवनी, 18 सितम्बर 2025।
सिवनी यशो:- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित जिला जल उपभोक्ता समिति की बैठक में आगामी रबी फसल 2025-26 के लिए सिंचाई कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने की। उनके साथ विधायक दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया एवं पूर्व विधायक राकेश पाल उपस्थित रहे।

 किसानों तक पानी की पहुँच सुनिश्चित

कलेक्टर जैन ने निर्देश दिए कि अंतिम छोर के किसान तक नहरों से पानी पहुँचना चाहिए। इसके लिए सभी छोटी-बड़ी नहरों का निरीक्षण कर मरम्मत और साफ-सफाई तत्काल की जाए। साथ ही पानी छोड़े जाने की तिथियों की जानकारी किसानों को पूर्व में उपलब्ध कराई जाए।

 अनियमितता पर होगी सख्त कार्यवाही

उन्होंने कहा कि नहरों को तोड़ने या अनाधिकृत रूप से पम्प से पानी लेने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। किसानों से अपील की गई कि वे चना, मसूर, सरसों जैसी कम पानी वाली फसलें बोएँ, ताकि जल संकट से बचा जा सके।

 जनप्रतिनिधियों का जोर

विधायक दिनेश राय और पूर्व विधायक राकेश पाल ने अधिकारियों से कहा कि-

किसानों की मांगानुरूप पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता हो।

कृषक प्रतिनिधियों ने भी सीपेज, ओवरफ्लो और टूट-फूट की समस्याएँ रखीं, जिनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

 प्रमुख उपस्थिति

बैठक में मुख्य कार्यपालन अभियंता अशोक डहेरिया,

कृषि विभाग उपसंचालक सुधीर धुर्वे,

जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,

समिति सदस्य और बड़ी संख्या में कृषक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

https://govtpressmp.nic.in/pdf/extra/2021-05-17-Ex-228.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button