Seoni 03 September 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के निज निवास लखनादौन में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव पूरे भक्तिभाव और पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ।इन दस दिनों तक चले इस उत्सव में विधायक का परिवार भगवान गणेश की सेवा, पूजन और आराधना में पूरी श्रद्धा से जुड़ा रहा।

प्रतिदिन आरती में विधायक की उपस्थिति
विधायक दिनेश राय मुनमुन अपनी राजनीतिक और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद हर दिन सुबह और रात की आरती में उपस्थित रहे। सुबह की आरती और पूजन के बाद वे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी कार्यक्रमों में शामिल होते ,
परंतु इसके बावजूद भी वे रात्रि को पुनः लौटकर संध्या आरती तथा धार्मिक आयोजनों में भाग लेते।
परिवार और समाज की सहभागिता
पूरे 10 दिनों तक घर पर हवन, पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान परिवारजन, सहयोगी और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक का यह पारंपरिक आयोजन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और उत्साह का केंद्र बना।
गणेश प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन
बुधवार, 03 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे, निज निवास पर विराजमान प्रथम पूज्य गणेश जी की प्रतिमा का हवन-पूजन और आरती के बाद विसर्जन किया गया।
विधायक दिनेश राय मुनमुन अपने सुपुत्र श्रेष्ठ कान्हा राय व सहयोगियों के साथ रानीताल पहुंचे,
यहां श्री लखनकुंवर महाराज मंदिर के सामने स्थित घाट पर मंत्रोच्चारण और जयकारों के बीच प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया।

जिले की उन्नति की मंगलकामना
स्थापना के समय की तरह विसर्जन अवसर पर भी विधायक ने देश, प्रदेश और जिले की उन्नति तथा नागरिकों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
उन्होंने कहा कि भगवान गणेश का आशीर्वाद हमेशा क्षेत्र की प्रगति और जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।
गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर पं. मनमोहन मिश्रा (खुर्सीपार),
गिरीष पाठक,
आनंद शुक्ला,
रविन्द्र विक्की पांडे,
विनय सेन,
शिवम तिवारी,
सोनू जायसवाल,
सुनील यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक और कर्मचारी उपस्थित रहे।



