छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

विशाल ईनामी दंगल में शामिल हुए केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह

केवलारी यशो:- बुधवार दिनांक 27 सितंबर को केवलारी केवलारी में बस स्टैंड के पास महावीर व्यायाम शाला द्बारा आयोजित विशाल ईनामी दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने ईनामी दंगल में आये दर्शकों का अभिवादन किया एवं पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खिलाड़ी भावना से दंगल को सफल बनाने की बात कहते हुये उनका हौसला बढाया । महावीर व्यायाम शाला दंगल समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री पाल का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक श्री पाल ने दूर दराज से पहलवानों के द्वारा खेली गई कुश्ती का आनंद लिया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया,शिव चौधरी, सतीश राय,ठल्लू चौधरी,दामोदर शुक्ला, नागेंद्र कटारिया,प्रवीण दुबे, देवी सिंह बघेल,सरदार बघेल,बाबूलाल जंघेला,अरुण चौरसिया,अजय बघेल,प्रशांत मोनु तिवारी,चेमन सिंह बघेल,ओमकार जंघेला,दीपक जंघेला,दीपेश पांडेय,पुरुषोत्तम बघेल,सचिन राजपूत, जयसिंह राजपूत, चारमरुलाल मसराम,पवन बघेल,संतोष गुमास्ता एवं खेल प्रेमी जनता की उपस्थिति रहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button