मध्यप्रदेशछिंदवाड़ासिवनी

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख़्त: सीएम हेल्पलाइन लापरवाही पर नोटिस के निर्देश, बिना अटेंड शिकायत ऊपर जाने पर नाराज़गी

संकल्प से समाधान अभियान, कृषि रथ और उर्वरक वितरण पर दिए स्पष्ट आदेश

सिवनी में आयोजित समय-सीमा बैठक सिवनी में कलेक्टर शीतला पटले ने अधिकारियों पर सख़्त रुख अपनाते हुए सीएम हेल्पलाइन की लापरवाही पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए।

Seoni 19 January  2026
सिवनी यशो:- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार 19 जनवरी 2026 को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सख़्त रुख अपनाया। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बिना अटेंड किए उच्च स्तर पर पहुंचने पर कलेक्टर ने तीखी नाराज़गी जताई और ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह,

अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप,

अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत,

एसडीएम सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी

सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विकासखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

कलेक्ट्रेट सिवनी में समय-सीमा बैठक के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख़्त: सीएम हेल्पलाइन लापरवाही पर नोटिस के निर्देश | सिवनी

संकल्प से समाधान अभियान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर श्रीमती पटले ने संकल्प से समाधान अभियान की विभागवार और

विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए साफ शब्दों में कहा कि-

डोर-टू-डोर सर्वे और शिविरों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने जनपद पंचायतों और

नगरपालिकाओं को योजनावार अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने और

उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषि रथ भ्रमण में दिखे पूरा विभागीय अमला

कलेक्टर ने कृषि रथों के ग्रामवार भ्रमण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि –

भ्रमण के दौरान केवल औपचारिकता नहीं,

बल्कि कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं कृषि वैज्ञानिकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

साथ ही किसानों को नवीन तकनीक एवं नरवाई प्रबंधन की जानकारी देकर व्यवहारिक रूप से जागरूक किया जाए।

उन्होंने ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरकों के वितरण में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सुगम,

पारदर्शी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

सीएम हेल्पलाइन: “एक भी शिकायत बिना अटेंड ऊपर नहीं जानी चाहिए”

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर ने दो टूक कहा कि-

यदि कोई शिकायत बिना अटेंड किए उच्च स्तर तक पहुंचती है तो संबंधित अधिकारी सीधे जिम्मेदार होगा।

ऐसे मामलों में नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए गए।

समय-सीमा बैठक सिवनी में सीएम हेल्पलाइन पर सख़्ती

कलेक्टर श्रीमती पटले ने मुख्यमंत्री कार्यालय, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों और पत्रों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि –

सभी प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडा में शामिल प्राथमिक बिंदुओं पर शासन की मंशा के अनुरूप तत्काल और प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समय-सीमा बैठक सिवनी के माध्यम से जिले में योजनाओं और शिकायत निवारण की सतत निगरानी जारी रहेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!