मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी सिवनी आगमन की तैयारियों की समीक्षा, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Seoni November 10, 2025
सोमवार को कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, अपर कलेक्टर सी. एल. चनाप, एसडीएम सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

सिवनी कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले समय-सीमा बैठक की अध्यक्षता करते हुए — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन की तैयारियों की समीक्षा
समय-सीमा बैठक संपन्न

सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने सीएम हेल्पलाइन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरण, जनसुनवाई और हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि 50 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को प्राथमिकता से नियमानुसार कार्यवाही कर संतुष्टि से बंद कराया जाए।
साथ ही सीएम मॉनिट और सीपी ग्राम पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को भी शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

कलेक्टर श्रीमती पटले ने बताया कि आगामी 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सिवनी में आयोजित होगा।
इस अवसर पर जिले में भव्य तैयारियाँ की जा रही हैं।
उन्होंने विभागवार अधिकारियों से कार्यक्रम के लिए सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की और कहा कि —

“कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय और सुव्यवस्थित होना चाहिए, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएँ।”

धान उपार्जन और नरवाई प्रबंधन पर विशेष जोर

बैठक में धान उपार्जन की तैयारियों तथा नरवाई प्रबंधन की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने मैदानी स्तर पर सीडर,

हैपी सीडर,

रोटावेटर

और मोबाइल श्रेडर जैसे उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए,

ताकि खेतों में अवशेष जलाने की प्रवृत्ति कम हो और मिट्टी की उर्वरता बनी रहे।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा

कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विधानसभावार समीक्षा की।

उन्होंने बीएलओ से कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे, गणना पत्रक प्राप्ति,

और डेटा मैपिंग का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए।

सभी रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को गहन पुनरीक्षण कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

https://dprcg.gov.in/post/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!