मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर की कार्रवाई: लापरवाही पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर शीतला पटले की सख्त समय-सीमा बैठक

Seoni 13 January  2026
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा बैठक में प्रशासनिक कसावट साफ नजर आई।
लंबित प्रकरणों और लापरवाही पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सोमवार, 12 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह,

अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप,

अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत,

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी

सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

कलेक्टर शीतला पटले समय-सीमा बैठक कलेक्ट्रेट सिवनी
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सिवनी में समय-सीमा बैठक की अध्यक्षता करतीं कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर का सख्त रुख

संकल्प से समाधान अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने
12 जनवरी से 31 मार्च तक चलने वाले अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए
डोर-टू-डोर सर्वे एवं शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देशित किया कि-

चिन्हांकित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का समय-सीमा में चिन्हांकन कर
आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करते हुए
लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

“सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए,
इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

कृषि रथों के ग्रामवार भ्रमण की समीक्षा करते हुए
कलेक्टर ने कृषि एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि-

आठों विकासखंडों में कृषि रथ निर्धारित रूटचार्ट अनुसार ग्रामों में पहुँचें।

इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों, पशुपालन, उद्यानिकी एवं अन्य विभागीय अमले की
उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए।

पेयजल व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तायुक्त पेयजल आपूर्ति को लेकर
डब्ल्यूटीपी एवं पानी की टंकियों की नियमित सफाई,
जल नमूनों की सतत जांच तथा
अमृत रेखा ऐप के उपयोग हेतु अमले के प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान

शिकायतों को बिना कारण एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित करने के मामलों पर
कलेक्टर ने नाराजगी जताई।

इस पर सीईओ जनपद बरघाट एवं
महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क को
कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

इसी तरह बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित न होने पर
बीएमओ लखनादौन को भी
कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने मुख्यमंत्री कार्यालय,

जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों की
विभागवार समीक्षा कर
गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

न्यायालयीन प्रकरणों में जवाब-दावा समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

लापरवाह समितियों कार्रवाई के निर्देश

धान उपार्जन की समीक्षा में
कलेक्टर ने खरीदी, परिवहन एवं भुगतान की स्थिति का जायजा लेते हुए
उपार्जित धान के त्वरित उठाव
और लापरवाही बरतने वाली समितियों पर
कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के
गौरवपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपते हुए
समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!