मध्यप्रदेश

विश्व पुस्तक दान दिवस पर रोटरी क्लब छिंदवाड़ा का सराहनीय प्रयास

छिंदवाड़ा। विश्व पुस्तक दान दिवस के अवसर पर
रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा
द्वारा खजरी चौक स्थित ज्ञान ई लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए
बड़ी संख्या में उपयोगी पुस्तकें भेंट की गईं।

 यह पुस्तके जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले उन युवाओं के लिए उपयोगी होंगी, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, सचिव रोटे निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल, रोटे अमित मक्कड़ सहित अन्य रोटेरियन साथी उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब के आह्वान पर बैंक अधिकारी मृदुल अग्रवाल भी अपने परिवार के साथ पहुंचे और लाइब्रेरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अनेक उपयोगी पुस्तके भेंट कीं।

पुस्तकालय प्रभारी संदीप साहू ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा पूर्व में भी इस लाइब्रेरी को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है तथा प्रतिमाह करेंट अफेयर्स से संबंधित पुस्तके प्रदान की जा रही हैं।

रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा दी और कहा कि शिक्षा के प्रचार-प्रसार में रोटरी क्लब निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!