मध्य प्रदेश में आधी रात 11 IAS अफसरों के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त
मध्यप्रदेश में आधी रात 11 IAS अफसरों के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त
स्वास्थ्य, वन, आबकारी, कृषि, बिजली और जिला पंचायतों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
भोपाल | 15 फरवरी 2026
मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए
11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन तबादलों से
स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, विद्युत वितरण और जिला पंचायत
जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
अशोक बर्णवाल बने स्वास्थ्य विभाग के ACS
1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS)
नियुक्त किया गया है।
वन विभाग की कमान संदीप यादव को
2000 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप यादव को
वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त
राज्य सरकार ने आईएएस मनीष सिंह को
आयुक्त जनसंपर्क नियुक्त किया है। वे शासन की योजनाओं और नीतियों के
प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें
परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जबलपुर विद्युत वितरण कंपनी को नया MD
2009 बैच के आईएएस अजय गुप्ता को
जबलपुर विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।
मार्कफेड और आबकारी विभाग में बदलाव
- अभिजीत अग्रवाल – प्रबंध संचालक, मार्कफेड
- दीपक सक्सेना – आबकारी आयुक्त
कृषि और राजभवन से जुड़े अहम फैसले
- उमाशंकर भार्गव – संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास
- सुनील दुबे – उप सचिव, राजभवन
जिला पंचायतों में नई नियुक्तियां
- संघमित्रा गौतम – CEO, अलीराजपुर जिला पंचायत
- कमल सोलंकी – CEO, रायसेन जिला पंचायत
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह ने विभागीय बैठक ली और
जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।



