पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय व ग्राम पंचायत बिनेका में छात्र-छात्राओं एवं आमजन से सीधा संवाद
मंडला | 08 जनवरी 2026
महिला-बाल सुरक्षा एवं नशामुक्ति को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना।
मंडला यशो:- पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार (बालाघाट रेंज) के मार्गदर्शन एवं
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत
जिला मंडला में व्यापक जागरूकता एवं जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
🔹 जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में
पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में
विद्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव द्वारा
पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत कर किया गया।
साइबर सेल से आरक्षक सुरेश भटेरे द्वारा साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।
विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं
cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई।
🔹 सड़क सुरक्षा नियमों व योजनाओं की दी गई जानकारी
यातायात थाना से सूबेदार योगेश द्वारा
सड़क दुर्घटनाओं के कारण, नियम उल्लंघन से होने वाली मौतों तथा
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
साथ ही राहवीर योजना,
हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना-2022 (₹2 लाख)
एवं कैशलैस इलाज की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
डीएसपी महिला सुरक्षा सतीश चतुर्वेदी द्वारा
महिला-बाल अपराध, पॉक्सो अधिनियम,
हेल्पलाइन 1090, 1098 तथा रिपोर्टिंग के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा ने नशे के दुष्परिणाम,
नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 एवं
ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत
ड्रग्स सूचना हेतु कॉल/व्हाट्सएप नंबर 7587644166 की जानकारी दी।
“सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मृत्यु का मुख्य कारण जागरूकता की कमी है।
यातायात नियमों का पालन कर ही हम अनमोल जीवन की रक्षा कर सकते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई,
जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा हेलमेट पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।
प्राचार्य कल्पना नामदेव द्वारा विद्यार्थियों को
नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं आभार व्यक्त किया गया।
🔹 ग्राम पंचायत बिनेका में जन-संवाद कार्यक्रम
एक अन्य कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिनेका में आम नागरिकों के साथ
जन-संवाद आयोजित किया गया। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु
संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर
राहगीरों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर एसडीओपी पीयूष मिश्रा,
डीएसपी महिला सुरक्षा सतीश चतुर्वेदी,
कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान,
यातायात थाना प्रभारी ललित धुर्वे,
महिला थाना प्रभारी आरती तेकाम सहित
अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
— रिपोर्ट : दैनिक यशोन्नति



