त्यौहारों को लेकर पुलिस की तैयारियाँ: आईजी जबलपुर और डीआईजी छिंदवाड़ा ने सिवनी में किया निरीक्षण
“पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे शांति, सौहार्द और सहयोग बनाए रखें
seoni 02 september 2025
सिवनी, 2 सितंबर 2025
आगामी गणेश उत्सव, प्रतिमा विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (जबलपुर जोन) प्रमोद कुमार वर्मा एवं छिंदवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक डी. कल्याण चक्रवर्ती आज सिवनी जिले के दौरे पर पहुँचे।
निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमला प्रसाद नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी यातायात तथा पुलिस बल के साथ मिलकर मिलादुन्नबी जुलूस मार्ग का भ्रमण किया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा और व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के समय भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और शांति-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि सभी पर्व साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हो सकें।



