छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

माचागोरा से सिवनी को पानी देने पर कांग्रेस गुस्साई, कहा परंपरा न बनाये

जलसंसाधन विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना न पड़े
सिवनी जिले को पानी दिया ठीक, पर यह परम्परा कतई ना बनें, माचागोरा से पानी छोडऩे पर कांग्रेस ने सांसद को घेरा

Chhindwara 22 April 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- राजीव कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सिवनी जल संसाधन विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना ना पड़े। संजय सरोवर (भीमगढ़ जलाशय) में पानी की कमी बताकर चौरई के माचागोरा जलाशय से 35 एमसीएम पानी सिवनी जिले के भीमगढ़ जलाशय के लिए छोड़ा जा रहा है। पेयजल हेतु सिवनी जिले को पानी दिया ठीक बात, किन्तु यह परम्परा ना बनें। स्थानीय स्तर पर ही पेयजल के स्थाई स्रोत खोजे जाएं इस पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए।

 आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए चौरई विधायक सुजीत चौधरी ने कहा कि बालाघाट संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद व अन्य भाजपा जनप्रतिनिधियों के दबाव में आकर सिवनी जल संसाधन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने सिंचाई के लिए बालाघाट को अत्याधिक पानी की सप्लाई दी। ग्रीष्मकाल में पेयजल हेतु पानी का संग्रहण नहीं रखा। परिणाम स्वरूप सिवनी की जनता को पेयजल के लिए भटकना व परेशान होना पड़ रहा है। जनता के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है इसका विरोध नहीं है, किन्तु यह परम्परा न बनें क्योंकि भविष्य में माचागोरा जलाशय से छिन्दवाड़ा जिले के 711 गांव में पेयजल की आपूर्ति की जानी है साथ ही एक निश्चित मात्रा का पानी संकटकाल के लिए रखा जाता है वह भी माचागोरा जलाशय में शेष रहना चाहिए, भाजपा सांसद से यह अपेक्षा है कि उन्होंने जिस गति से सिवनी जिले को पानी देने के लिए वॉल्व खोला उसी गति से इन परियोजनाओं को भी पूरा करें।

छिन्दवाड़ा की जमीन गई, किसान परेशान

आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि सिवनी जिले में पेयजल संकट का हवाला देकर माचागोरा से पानी छोड़ा गया। पीने के लिए पानी दिया इसका कोई विरोध नहीं है, किन्तु ऐसी स्थिति क्यों निर्मित हुई इस पर वहां के भाजपा नेताओं व भाजपा सरकार को मंथन करना चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस की चेतावनी

चौरई विधानसभा प्रभारी अशोक तिवारी, विधायक सुजीत चौधरी व चौरई ब्लॉक अध्यक्ष तीरथ ठाकुर ने चेतावनी दी है कि पेंच परियोजना की सम्पूर्ण माइक्रो एरिगेशन परियोजनाएं अविलम्ब प्रारंभ नहीं हुई तो चौरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदार भाजपा की सरकार व शासन प्रशासन होगा।आयोजित पत्रकार वार्ता में मनीष पाण्डेय, पप्पू यादव प्रवक्ता नितिन उपाध्याय उपस्थित थे।

तत्कालीन मुख्य सचिव ने सुझाव पर ध्यान नहीं दिया, इसलिय उत्पन्न हुआ पेयजल संकट – डां. बिसेन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!