Seoni 22 April 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश भ्रमण पर निकले भगवान सत्यसाई बाबा की चरण पादुका दिव्य रथ यात्रा इस समय सिवनी जिले का भ्रमण कर रही है, 23 अप्रैल बुधवार को यह रथ नगर के जुलूस मार्ग का भ्रमण करेगा।
श्री सत्यसाई दीप परिसर (सेवा सेंटर) बरघाट रोड से यह श्री सत्यसाई दिव्यरथ भजन शोभायात्रा सुबह 08:30बजे प्रारंभ होगी जो नगर के जुलूस मार्ग का भ्रमण कर पुन: 11:30 बजे इसी स्थान पर विराम लेगी, इसके बाद भोग, प्रसाद वितरण के बाद यह दिव्य रथ छिंदवाड़ा जिले को सौंपा जावेगा।
श्री सत्यसाई सेवा समिति के जिला अध्यक्ष सी के बेलिया ने सभी साई भक्तों से इस यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की है।



