मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस ने सिवनी में महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ का किया विस्तार, शबनम खालिद को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

चार विधानसभा अध्यक्ष और आठ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, महिला उत्पीड़न के मामलों में संगठन को मजबूत करने का दावा

Seoni Congress Mahila : महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ का गठन, शबनम खालिद बनीं जिला अध्यक्ष

सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के अध्यक्ष नरेश मरावी की सहमति से कांग्रेस के महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ का जिला स्तर पर विस्तार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार ने पूर्व पार्षद श्रीमती शबनम खालिद को सिवनी जिला महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष शबनम खालिद ने विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन का गठन करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इनको मिली विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बरघाट: श्रीमती अनीता श्रीवेल

सिवनी: श्रीमती गीता सिंह ठाकुर

केवलारी: श्रीमती नुसरत खान

लखनादौन: श्रीमती सुनीता सराठे

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

बरघाट – श्रीमती गोदावती निशाद

कुरई – श्रीमती साधना बट्टी

सिवनी – श्रीमती सीता निखारे

बंडोल – श्रीमती मीनाक्षी उइके

केवलारी – श्रीमती पुष्पलता डोंगरे

धनौरा – श्रीमती उर्मिला डहेरिया

लखनादौन – श्रीमती रजनी अग्रवाल

घंसौर – श्रीमती बरखा पटैल

कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी भूमिका निभाएंगी और पीड़ित महिलाओं की आवाज बुलंद करेंगी।

नियुक्तियों पर लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा, केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजा बघेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, हाजी मोहम्मद असलम खान, मोहन सिंह चंदेल, हाजी मोहम्मद हनीफ खान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी, राजिक अकील, तनवीर अहमद सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें:-

सिवनी के सहायक आयुक्त लालजी मीणा पर गंभीर आरोपों की बौछार, वसूली से लेकर जातिगत अपमान तक के लगे आरोप

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा नाग का वार्ड-वार्ड में सम्मान, महिलाओं ने दिया स्नेह और आशीर्वाद

दृष्टि’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च, अब घर बैठे होगा पंचायतों का डिजिटल ऑडिट और ऑनलाइन भुगतान

UCC पर कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- वोट बैंक की राजनीति छोड़ जवाब दे विपक्ष

https://www.ncw.gov.in/hi/ncw-cells/c-ni-cell/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button