सिवनी यशो:- गुजरात हाई कोर्ट का निर्णय आने पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में राहुल गंाधी के समर्थन में शांति पूर्वक कांग्रेस धरने पर बैठी इसमें कांग्रेस के कार्यकत्र्ता और पदाधिकाारी शामिल हुये ।
-अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग, देश में पीडि़त शोषित किसानों के हित में आवाज उठाने वाले मोदी सरकार द्वारा किये गये भ्रष्टाचारों को उजागर करने वाले राहुल गांधी को केन्द्र में बैठी मोदी सरकार द्वारा सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर उनको एवं उनके परिवार को हर तरह से प्र्रताडि़त किया जा रहा है। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष की भूमिका का निर्वाहन कर रहे राहुल गंाधी इस प्रताडऩा से जरा भी भय-भीत नही है, जिस तरह से विपक्ष की आवाज को बुलंद करने वाले राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गयी उसके बाद भी राहुल गांधी जरा भी विचलित नही हुये। कांग्रेस हमेशा न्यायालय के निर्णय का सम्मान करती है गुजरात हाई कोर्ट का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है।
किसी को भी मोदी जी को अपमान करने की आवश्यकता नही है मोदी जी सार्वजनिक मंचो से अपने बोल वचन से ही अपमानित होते रहते है उनके यह बयानो से पूरे देश में हंसी के पात्र बने हुये है नाली से रसोई गैस, देेश के 6 सौ. करोड़ लोगो ने मुझेे वोट किया, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं को वह बेटी पटाओं कहते है, बंदरगाहो को बंदर कहते है, देश में एक सप्ताह में एक युनिवर्सिटी का निर्माण, हर तीन दिन में एक अटल टिंकरिंग लैब का निर्माण, हर दिन एक नया महाविद्यालय के निर्माण की बात कर रहें है। एन.सी.पी. के अजीत पंवार को अपने भाषणों में सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताकर जेल भेजने की बात कहने वाले मोदी जी ने अगले दिन उसी अजीत पंवार को महाराष्ट््र का उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री जैसे पदो से विभूषित कर दिया ऐसा व्यक्ति हॅसी का पात्र ही बन सकता है।
जिस तेजी से राहुल गंाधी की लोकप्रियता देश के अंदर बढ़ रही है उससे देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री और पूरी भाजपा व्याकुल हो उठी है और किसी भी तरह से राहुल गांधी एवं उनके परिवार पर अनर्गल आरोप लगाकर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है किन्तु राहुल गंाधी एवं उनका परिवार इन सब बातो से डरने वाला नही है।
कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष सेवकराम चन्द्रवंशी, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह (लल्लू) बघेल, असलम खान, जेपीएस तिवारी, विष्णु करोसिया, राजिक अकील, श्रीमति ललिता बघेल, श्रीमति सुनीता वर्मा, श्रीमति सीता निखारे,, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनीस सिंह बघेल, तेजसिंह रघुवंशी, पंडि़त लोकेश शुक्ला, राजेश मानाठाकुर, भीष्मप्रताप सिंह अप्पू ठाकुर, सुमित मिश्रा, एड. पंकज बाउसकर, गेंदलाल भलावी, धनंजयसिंह संध्या, सलाम कुरैशी, कैलाश अवधिया, डॉ. एस. बाबू राव, नितिन बघेले, राजा मुबीन, विनोद नाग, प्रहलाद चैहान, राकेश अग्रवाल, द्वारका प्रसाद श्रीवास्तव, अमित बघेल, टिकेन्द्र देशमुख, रामकिशोर बघेल, राहुल सनोडिया सापापार, ठा. जयप्रकाश परिहार, वसीम रायल, एड. मिर्जा फेसल बेग, मनीष अग्रवाल, आशु असफाक खान,सुजीद गोदरे, जयप्रकाश यादव, ज्ञानी चैधरी, सतेन्द्र बघेल आकाश जांगडे, साजिद खान, अदनान खान सहित अनेक कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।



