राजनीतिसिवनी

अपनी जगहसांई करा रहे कांग्रेस प्रवक्ता

सिवनी यशो: – जिला कांग्रेस के प्रवक्ता राजिक अकील छपास के रोग से ग्रसित है इसलिए वह बिना तर्क के ही विज्ञप्ति जारी करते हुए खुद की और अपनी पार्टी की जग हसाई कराते हैं। राजिक अकील विज्ञप्ति जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के ऊपर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि भाजपा के लोगो को प्रोटोकॉल का अर्थ नहीं पता । राजिक अकील को अपने नगर पालिका अध्यक्ष श्री शफीक खान से ही पूछ लेना चाहिए कि भाजपा सरकार में प्रोटोकॉल का कितना पालन किया जाता है। यदि शासकीय महाविद्यालय में आयोजित पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस उद्घाटन समारोह में प्रोटोकॉल के नियम का पालन नहीं किया जाता तो नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शफीक खान कार्यक्रम में नहीं पहुंचते ।शफीक खान को मालूम था कि आयोजन समिति ने प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए उन्हें पूरे सम्मान के साथ आमंत्रित किया है जिसे स्वीकार करते हुए शफीक खान कार्यक्रम में पहुंचे और बाकायदा मंच में विराजमान हुए जिनका आयोजको ने सम्मान भी किया। शफीक खान ने कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंचकर यह प्रमाणित तो कर दिया कि राजिक अकील के द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए थी उन्हें कॉलेज के विधार्थियों को मिलने वाली सौगात से कोई लेना देना नहीं था। उक्ताशय की विज्ञप्ति जारी करते हुए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता अजय बाबा पांडे ने कहा कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शफीक खान सीधे साधे व्यक्ति है जिनके नाम की आड़ लेकर राजिक अकील जैसे प्रवक्ता अपने मन की भड़ास निकालते हुए झूठी विज्ञप्ति जारी करने में माहिर है। बाबा पांडे ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में जारी विज्ञप्ति में भी कहा गया था कि शफीक खान को डुबोने राजिक अकील काफी है जो सच होता दिखाई दे रहा है। बाबा पांडे ने कहा कि राजिक अकील के द्वारा भाजपा के लोगो को प्रोटोकॉल का अर्थ बताने से पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि जब प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में 18 महीने की सरकार थी तब सिवनी जिले में कितने कार्यक्रमों में उन्होंने प्रोटोकॉल का ध्यान रखा था । उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार के समय सिवनी जिले में कितने शासकीय कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और उक्त कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कितने बीजेपी के जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था । दूसरों को आईना दिखाने के प्रयास करने से पहले राजिक अकील अप्रशिक्षित प्रवक्ता को स्वयं आईना देख लेना चाहिए ताकि लोगो के बीच उनकी किरकिरी ना हो सके। अजय बाबा पांडे ने कहा कि यदि राजिक अकील ने विज्ञप्ति जारी किया ही था तो उन्हें उन बिंदुओं का भी जवाब देना चाहिए जिन्हें मेरे द्वारा उठाया गया था। अजय बाबा पांडे ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष से कहा कि आपकी पार्टी विश्व की सबसे पुरानी पार्टी कही जाती है ऐसी पार्टी में राजिक अकील जैसे अप्रशिक्षित प्रवक्ता को प्रशिक्षण दे ताकि वह सस्ती लोक प्रियता के लिए अनर्गल तर्क विहीन विगप्ति जारी करने से बचे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!