राजनीतिसिवनी

कपिल पांंडे सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभ चिंतको ने दी बधाई

सिवनी यशो :- बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी (Balaghat Seoni MP Smt. Bharti Pardhi) ने अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सिवनी जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद (Municipal Council of Seoni District Headquarters)  में भाजपा कार्यकत्र्ता एवं जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी कपिल पांडे को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है और विश्वास व्यक्त किया है कि श्री पांडे सांसद प्रतिनिधि के रूप में जनहित के कार्यो को और नगर के विकास के मुद्दों और समस्याओं पर पूरी सक्रियता से इस दायित्व का निर्वाहन करें ।

सिवनी नगर पालिका परिषद में कपिल पांडे को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,सुरेश भांगरे, आनंद शर्मा, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी, दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, आशीष सोनी, पार्षद राजेश राजू यादव, नरेन्द्र ठाकुर, कमल अग्रवाल, बाबा पांडे, तरूण मुनिया टांक, मोनू मिश्रा, संजय मंडल, अखिलेश पांडे, रूकमणी सनोडिया, भाजपा नेता अटल बघेल, प्रहलाद पटेल, ओमप्रकाश शर्मा, नितेन्द्र बघेल, घनश्याम, आलोक राज,घनश्याम बघेल, जिब्राईल मंसूरी, सहित अनेक भाजपा के नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं ने बधाई देते हुये शुभकामनाएँ दी है ।

कपिल पांंडे सांसद प्रतिनिधि नियुक्त - Seoni News

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button