प्रदेश कांग्रेस के अह्वान पर सिवनी में शाम 4 बजे, नगरपालिका चौक में विजय शाह एवं जगदीश देवड़ा का पुतला दहन
Seoni 16 May 2025
सिवनी जिला कांग्रेस ने प्रेस को जारी अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह द्वारा देश की सेना और ऑपरेशन सिंदूर में सैनिक बेटी के संबंध में कहे गये आपत्तिजनक शब्दो पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आपत्ति जताते हुए दोनो पर कार्यवाही की मांग करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया है कि अपने अपने जिला और ब्लॉकों में दोनों मंत्रियों के पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराये।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने समस्त कांग्रेस जन से अपील की है कि दिनांक 17 मई 2025, दिन शनिवार को शाम 4 बजे, नगरपालिका चौक सिवनी में एकत्रित होने का कष्ट करें जहॉ पर दोनों मंत्रियों का पुतला दहन कर कार्यवाही की मांग की जाएगी।