छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

कमलनाथ–नकुलनाथ के नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस, छिंदवाड़ा–पांढुर्ना में दिखी एकजुटता

विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि “कमलनाथ और नकुलनाथ के प्रयासों से छिंदवाड़ा की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बनी है

Chhindwara 30 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस फिर से इतिहास रचने के लिए तैयार है। सौंसर में आयोजित सम्मान समारोह में छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिला कांग्रेस की एकजुटता और नई ऊर्जा की झलक साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे और पांढुर्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उइके का भव्य स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेताद्वय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन मजबूत होकर जनता की आवाज बनेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि “कमलनाथ और नकुलनाथ के प्रयासों से छिंदवाड़ा की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बनी है।

कांग्रेस एकजुट होकर वोट चोरों को गद्दी छोड़ने के लिए मजबूर करेगी।” ।

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी  की नीतियों और दिशा से कार्यकर्ता प्रेरित होकर जनता की सेवा करेंगे।

पांढुर्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उइके ने नेताद्वय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हम संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे।

सम्मान समारोह में सौंसर विधायक विजय चौरे, पांढुर्ना विधायक निलेश उइके, जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!