WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

आपातकाल की 50वीं बरसी, लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा कार्यालय में सम्मान आज

26 जून को भोपाल मुख्यमंत्री निवास में भी सम्मान कार्यक्रम आयोजित, सिवनी से पहुँचेंगे लोकतंत्र सेनानी

Seoni 24 June 2024
सिवनी यशो:- देश में लगे आपातकाल को इस वर्ष 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए पूरे प्रदेश में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सिवनी जिले में भी लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में एक गरिमामय आयोजन 25 जून को दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय में किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन करेंगी, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जबलपुर सांसद श्री आशीष दुबे उपस्थित रहेंगे। वे इस अवसर पर आपातकाल की त्रासदी, संघर्ष और लोकतंत्र की रक्षा में लगे सेनानियों की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।

भोपाल में होगा मुख्य राज्य स्तरीय आयोजन

26 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष स्नेहिल आमंत्रण पर लोकतंत्र सेनानी संघ एवं लोकतंत्र प्रहरीगण भोपाल में इस आयोजन में भाग लेंगे।

इस संबंध में लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रतिनिधि श्री सुदर्शन बाझल ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी जिले से लोकतंत्र सेनानियों का प्रतिनिधिमंडल संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाला के नेतृत्व में भोपाल के लिए रवाना होगा।

लोकतंत्र सेनानियों का अभिनंदन

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा कि,
“लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेलें झेलने वाले सेनानियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। यह नई पीढ़ी को सच्चे लोकतांत्रिक मूल्यों की शिक्षा देने का भी अवसर है।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!