भविष्य में जलाशय का पानी 50 प्रतिशत जलाशय में जमा रखने हेतु अनुबंध
Chhindwara 05 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सौंसर। बोरगांव में पेयजल की स्थिति को देखते हुए जलाशय का पानी 50 प्रतिशत जलाशय में जमा रखने हेतु ग्राम पंचायत का प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम सिद्धार्थ पटेल को ज्ञापन सौंपा। पेयजल का संकट आगामी दिनों एवं भविष्य में न हो, ग्राम पंचायत बोरगांव एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। पानी की पूर्ती में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। भविष्य में जलाशय का पानी 50 प्रतिशत जलाशय में जमा रखने हेतु अनुबंध करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया।
कुछ दिनों पूर्व जलाशय का गेट अज्ञात व्यक्ति द्वारा खोला गया जिससे पानी की बड़ी मात्रा में बर्बादी हो रही है एवं गेट भी क्षतिग्रस्त होने के कारण जल तेजी से नहर में व्यर्थ बह रहा है। जल संसाधन विभाग को अवगत कराने पर भी आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण मान्य एसडीएम महोदय से आज पंचायत सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों द्वारा शिकायत की गई एवं जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह किया गया। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से सरपंच ग्राम पंचायत बोरगांव पंकज श्रीपत दातरकर, उपसरपंच घनश्याम कालबांडे, पंच प्रफुल्ल देवतले, सविता हिंगवे, रामशिला सुयवंशी, प्रदीप कालबांडे, नरेंद्र सावनकर, जगदीश झरबड़े उपस्थित रहे।





