भुट्टे स्वाद के साथ सेहत को सुधारते है, बरसात में खाने का आनंद ही कुछ अलग है
बरसात के मौसम में सड़क किनारे लोगों को आकर्षित कर रही भुट्टे की दुकान
ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
छपारा यशो:- बरसात के इस मौसम में भुट्टा खाने का अपना ही मजा है। ज्यादातर लोग सिर्फ स्वाद के लिए भुट्टा खाते हैं लेकिन भुट्टे में स्वाद के साथ ही सेहत के लिए फायदें भी अनगिनत हैं।
ज्ञात हो कि छपारा नगर से जबलपुर मार्ग पर जुलाई माह के शुरुआती दिनों से ही भुट्टे बेचने वालों की टपरी लगना शुरू हो गई है,नेशनल हाईवे सड़क मार्ग के किनारे लगभग दो किलोमीटर के दायरे में पच्चीस से तीस के आसपास भुट्टो की टपरी रहती हैं। देखा गया कि बरसात के इस मौसम प्रकृति के बीच रिमझिम बारिश में भुट्टे खाने के लिए प्रतिदिन लोगों की भीड़ लगी रहती है । वही आसपास के ग्रामीणो को भी लगभग तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर माह तक रोजगार भी मिल रहा है। साथ ही किसानों को भी अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं।
वही भुट्टे से होने वाले फायदा और नुकसान के विषय में छपारा नगर के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु बैनर्जी ने जानकारी दी,की दांतों को सडऩे से बचाए और मसूड़े मजबूत बनाए मकई चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है, और मुंह में हानिकारक एसिड को बेअसर करने के साथ भोजन के कणों को धोने में मदद करता है।



