WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
टेक्नोलॉजीसिवनी

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए आईटीआई के प्राचार्य

   छपारा यशो:- छपारा जैसा कि सदैव से मनीषी कहते रहे हैं कि जहाँ अदम्य इच्छाशक्ति एवं लालसा होती है वहां रास्ते निकल ही आते हैं । ऐसा ही कुछ कर दिखाया है शासकीय आईटीआई कॉलेज छपारा के प्राचार्य नलिन तिवारी ने – तिवारी के उत्कृष्ट कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें विगत दिनों भोपाल में आयोजित समारोह में गौतम टेटवाल मंत्री कौशल विकास के हस्ते प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, श्रीमती हर्षिका सिंह संचालक कौशल विकास की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दूरस्थ, सुनसान पहाड़ी एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बीच भी कार्य करते हुए श्री तिवारी ने संस्था को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है । उल्लेखनीय है कि श्री तिवारी की पदस्थापना के पूर्व कॉलेज में मात्र दो ट्रेड थे और वे भी एससीवीटी के तहत संचालित थे । वर्तमान में कॉलेज के सभी 6 ट्रेड एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त हैं । इससे यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्पूर्ण भारत में निजी एवं शासकीय संगठन में कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है ।

संस्था के विकास की इसी कड़ी में 24 फलेक्सी एमओयू हस्ताक्षरित किए हैं ,जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं । कॉलेज की आधारभूत अधोसंरचना विकास के लिए, उद्योग जगत द्वारा शासन की कार्पोरेट सोशल रिस्पान्सबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत उपकरण व मशीन प्रदाय किया जा सकता है, जिससे लैब वर्तमान समय के अनुरूप अपग्रेड हो सकें । छपारा के उद्योगपतियों ने सहर्ष 4 उपकरण/मशीन उक्त योजना के अंतर्गत प्रदाय किये । आईटी ऑफिसर संजय उइके ने बताया कि उद्योग व तकनीकी क्षेत्र के विषय विषेशज्ञ के माध्यम से संस्था में निरन्तर गेस्ट लैक्चर का आयोजन किया जाता है जिससे प्रशिक्षण में गुणात्मक वृद्धि हुई । संस्था में छात्रों के बहुआयामी विकास हेतु विभिन्न कार्यशालाओं, व्याख्यान मालाओं एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी निरंतर होता रहता है ।

प्रदेश के महानगरों संभागीय एवं जिला मुख्यालय में स्थित अनेकों संस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्र की इस संस्था ने प्रदेश में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर यह दिखा दिया कि यदि कार्य के प्रति सच्ची लगन, दृढ निश्चय एवं समर्पण हो तो बस आकाश ही सीमा है। श्री तिवारी इस हेतु भूरि भूरि प्रशंसा के पात्र हैं । जिनके कारण छपारा नगर को गर्व करने एक अवसर प्राप्त हुआ है।

संस्था के प्राचार्य नलिन तिवारी एक कर्मठ, कार्य कुशल एवं जुझारु अधिकारी हैं ढ्ढ कौशल विकास संचालनालय द्वारा निर्धारित सभी कार्य एक निश्चित समय सीमा एवं माप दंड के अनुरूप पूर्ण करना, संस्था प्रबंधन समिति से उत्कृष्ट समन्वय स्थापित कर संस्था का उन्नयन, संस्था की अपनी वेबसाइट होना एवं संस्था की प्रत्येक क्लास को वातानुकुलित स्मार्ट क्लास में बदलना ऐसी कई अन्य सुविधाएं जैसे प्रशिक्षणार्थियों के लिए सर्व सुविधा युक्त पुस्तकालय, महिला प्रशिक्षण अधिकारियों तथा महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए फीडिंग रूम एवं उनके बच्?चों के लिए झूला घर की व्?यवस्?था, संस्?था परिसर के भौतिक आवरण को उत्कृष्ट बनाने के लिए छपारा नगर की पहचान सीताफल की प्रतिकृति, मनमोहक वॉल पेंटिंग्स तथा ग्रीन कैम्पस तैयार कराना उनके भगीरथ प्रयत्नों एवं अथक श्रम के साथ-साथ कर्तव्य परायणता को दर्शाता है । समस्त व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न उद्योगों तथा कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण भी संस्था द्वारा कराया जाता है । संस्था के सफल प्रशिक्षणार्थियों के संघर्ष को उनकी सक्सेज स्टोरी के वीडियो तैयार कर जनमानस तक पहुँचाने का अभिनव प्रयास भी तिवारी द्वारा किया गया । अनेक लोग पानी बचाने की शिक्षा भर देते हैं किन्तु श्री तिवारी ने बातों से आगे जाते हुए आर.ओ. से निकले अनुपयोगी जल को उद्यान की सिंचाई के कार्य में उपयोग करके यह दिखा दिया कि वे नवाचार में भी पीछे नहीं हैं । तिवारी की कर्त्तव्य परायणता को दृष्टिगत रखते हुये संचालनालय द्वारा प्रदेश स्?तरीय विभिन्न प्रकोष्ठ यथा इनोवेशन प्रकोष्ठ, एकेडमिक प्रकोष्ठ, ब्रांडिंग प्रकोष्ठ, पीआरओं प्रकोष्ठ इत्यादि में तिवारी को शामिल कर उन्हें प्रदेश के सभी आईटीआई कॉलेज की गुणवत्ता के सुधार का दायित्व सौंपा गया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!