Seoni 14 May 2025
सिवनी यशो:- अवैध नल कनेक्शनों के माध्यम से सिवनी नगर पालिका को क्षति पहुँचायी जा रही है । अवैध कनेक्शनों की जाँच कर कार्यवाही की मांग के लिये सिवनी नगर पालिका परिषद के पार्षद राजेश राजू यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखा है । पार्षद ने अपने पत्र में कहा है कि श्रीवनी फिल्टर प्लांट से लेकर सिवनी नगर तक मुख्य मार्ग में स्थित ढाबें एवं प्रतिष्ठानों की जांच करायी जाये ऐसी जानकारी है कि बहुत से प्रतिष्ठानों में एवं ढाबों में डायरेक्ट पाईप लाईन से पानी लिया जा रहा है, इसी प्रकार नगर में भी अवैध नल कनेक्शनों की जांच कर तत्काल कार्यवाही की जाये जिससे नगर पालिका को हो रहे जलकर में क्षति से निजात मिलेगा एवं शहर पर्याप्त पानी मिलेगा एवं जल सकंट की समस्या भी दूर होगी।



