फर्स्ट स्टेप सीनियर सेकेंडरी स्कूल छिंदवाड़ा में सीपीआर कार्यशाला आयोजित
छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस छिंदवाड़ा (Chhindwara Institute of Medical Sciences Chhindwara) के एनेस्थीसिया विभाग (anesthesia department) के चिकित्सकों द्वारा गत दिवस फर्स्ट स्टेप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘सीपीआर’ (Cardiopulmonary resuscitation) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सिम्स (the sims) छिंदवाड़ा के डॉ.अश्विनी पटेल, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ.सोनाली त्रिपाठी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निकिता वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डॉ.उमेश शिवहरे, जूनियर रेसीडेंट द्वारा आपातकाल में हदयघात (heart attack) की स्थिति से निपटने के लिए बच्चों और शिक्षकों को प्राथमिक उपचार के विषय में जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी अधिष्ठाता सिम्स डॉ.विवेकानंद वाघमारे ने चिकित्सकों (physicians)को इस सराहनीय कार्य के लिये शुभकामनाएँ दी एवं भविष्य में ऐसे और उपक्रम के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला (Workshop) में लगभग 100-150 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।





