WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

तीन इंजन की सरकार में पूरी रफ्तार से फैल रहा अपराध, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी: नकुलनाथ

मैं वादों और घोषणाओं पर नहीं काम करने पर विश्वास करता हूं: कमलनाथ
हर्रई में सम्पन्न हुआ कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन

Chhindwara 01 March 2025

छिंदवाड़ा यशो:- मुझे आज भी सन 1980 के दिन याद है, जब हम कच्ची सड़कों से होकर हर्रई से नरसिंहपुर जाते थे, पता नहीं चलता था कब हर्रई आया और कब चला गया। चु निंदा घरों में बिजली थी, तब मैंने विद्युतीकरण के लिए अभियान चलाया और दूरस्थ वन क्षेत्र में बसे वनग्रामों तक बिजली आपूर्ति कराई। खेतों में सिंचाई के लिए पानी नहीं हुआ करता था। तालाबों का निर्माण प्रारंभ कराया ताकि किसान अपने खेतों से फसलों की अच्छी पैदावार ले सकें। क्योंकि किसान के पास पैसा होगा तभी नगर व शहर का बाजार व गांव की दुकान चलती है। आज परिणाम आप सभी के सामने है हर्रई शहर किसी पर निर्भर नहीं है। उक्त उदगार आज हर्रई में में आयोजित कांग्रेस के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने व्यक्त किए।

आयोजित कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, धीरनशाह इनवाती सहित अन्य वक्ताओं ने सभी सम्बोधित किया। आयोजित कार्यक्रम में अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी अजय मैद, अशोक तिवारी, कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामनारायण परतेती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

कमलनाथ व नकुलनाथ के अथक प्रयासों से युवाओं को मिला रोजगार

 मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के अथक प्रयासों से जिले के युवा लगातार रोजगार से जुड़ रहे हैं। नेताद्वय के प्रयासों से संचालित उच्च व तकनीकी शिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे। इसी कड़ी में माननीय कमलनाथ व नकुलनाथ ने निज निवास शिकारपुर कमलकुंज से चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

सरकार के संरक्षण में हर्रई में पनप रहा गुंडाराज- धीरनशाह

कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला
  भाजपा की चाल व चरित्र अपराध व रेत माफियाओं को संरक्षण देने वाला है। हर्रई में रेत माफियाओं व सत्ता से जुड़े लोगों के इशारों पर पुलिस अपराधियों और प्रशासन भू माफियाओं को संरक्षण देकर शांतिप्रिय आदिवासी अंचल हर्रई की फिजा बिगाड़ी जा रही है जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त उदगार आज कांग्रेस नेता धीरनशाह इनवाती ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किए।

कमलनाथ व नकुलनाथ ने युवाओं को दी बड़ी सौगात

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!