Thu, 22 Oct 2026 | 12:22:32 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: 121 पेटी बीयर सहित पिकअप जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 18, 2026 05:59 pm / Post views : 253

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: 121 पेटी बीयर सहित पिकअप जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें:

सिवनी अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: 121 पेटी बीयर जब्त

Seoni 18 April 2026 सिवनी यशो:- जिले में अवैध नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूघरवाडा सिवनी अवैध शराब तस्करी शराब दुकान से कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से 121 पेटी बीयर (कुल 1452 लीटर) और एक पिकअप वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2.67 लाख रुपये बताई गई है।

पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना, घेराबंदी कर पकड़ा वाहन

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में 17 अप्रैल 2026 को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूघरवाडा शराब दुकान के सामने एक पिकअप वाहन में अवैध शराब भरकर परिवहन की तैयारी की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सिवनी अवैध शराब तस्करी पर कार्यवाही की । 

121 कार्टून बीयर बरामद, दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

चेकिंग के दौरान सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक MH40CT4630 से 121 कार्टून बीयर (MOUNTS 6000) बरामद की गई। चालक देवीप्रसाद पवार से वैध दस्तावेज मांगने पर वह सही जानकारी नहीं दे सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

जांच में पाया गया कि शराब को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों में आकाश जैसवाल (गद्दीदार), मनोज बघेल, देवीप्रसाद पवार (वाहन चालक) और संदीप चंद्रवंशी शामिल हैं।

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी कार्रवाइयां

उल्लेखनीय है कि सिवनी पुलिस द्वारा पूर्व में भी 8 मार्च 2026 को सिवनी अवैध शराब तस्करी मामले में एक बुलेरो वाहन से 339 लीटर शराब जब्त की गई थी, वहीं 30 मार्च 2026 को एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा तस्करी के मामले में भी कार्रवाई की गई थी।

सख्त संदेश

"अवैध नशे पर वार, सिवनी पुलिस तैयार" — पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टीम की सराहनीय भूमिका

सिवनी अवैध शराब तस्करी  कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश तिवारी सहित पुलिस टीम के जसवंत ठाकुर, मुकेश गोडाने, मनोज पाल, मनोज मरावी, सिद्धार्थ दुबे, प्रतीक बघेल, सतीश इनवाती, प्रदीप चौधरी, रत्नेश कुशवाहा, सुधीर डेहरिया, अजेन्द्र पाल, राजेन्द्र राजपूत एवं मुकेश चौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Seoni Illegal Liquor Case 2026, MP Police Action, Excise Act Case, Seoni Crime News, Illegal Beer Seizure